Headlines

माउंट आबू से सटे गुजरात बॉर्डर पर पकड़ी 34 हजार की अवैध शराब, 2 तस्कर गिरफ्तार

Illegal liquor worth 34 thousand caught on the Gujarat border adjacent to Mount Abu, 2 smugglers arrested | माउंट आबू से सटे गुजरात बॉर्डर पर पकड़ी 34 हजार की अवैध शराब, 2 तस्कर गिरफ्तार

माउंटआबू: माउंट आबू से सटे गुजरात बॉर्डर पर गुरुवार सुबह अमीरगढ़ थाना पुलिस ने अवैध शराब से भरी एक कार को पकड़ा है। पुलिस ने अवैध शराब तस्करी में दो बदमाशों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने तस्करी में प्रयुक्त कार और उसमें मिली अंग्रेजी शराब की 217 बोतल जब्त की। जब्त शराब की कीमत करीब 34 हजार रुपए बताई जा रही है।

थानाप्रभारी एन.के झाला ने बताया अवैध शराब तस्करी में आरोपी गोविंद सिंह निवासी लुंदाड़ा मालनू और अर्जुन सिंह निवासी शिवगंज सिरोही को गिरफ्तार किया गया है। गुरुवार सुबह गुजरात बॉर्डर पर नाकाबंदी में एक कार को रोका गया। तलाशी में कार में राजस्थान निर्मित शराब भरी मिली।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *