जयपुर: राजस्थान के राज्यपाल कलराज मिश्र का रविवार सुबह ट्विटर अकाउंट हैक हो गया है। रविवार सुबह 11.28 बजे राज्यपाल मिश्र के ट्विटर से अरबी भाषा में ट्वीट और एक इमोटिकॉन भी पोस्ट किया गया है। जिसमें किस ऑफ लव साइन दिखाई दे रहा है। अरबी भाषा में किए गए ट्वीट में लिखा गया है- ‘’ गुड मार्निंग, आपके चाचा स्पूकी और हायब्रिड आपको दुआ देते हैं।’’
राज्य के प्रथम नागरिक राज्यपाल का ट्वीटर अकाउंट हैक होते ही साइबर पुलिस और जयपुर पुलिस कमिश्नरेट हरकत में आ गए हैं। राजभवन से भी इसकी शिकायत की गई है। साइबर एक्सपर्ट्स राज्यपाल के ट्वीटर अकाउंट को हैकर से वापस रिकवर करने की कोशिश में जुटा है। साथ ही अकाउंट किसने हैक किया और कहां से हैक हुआ इसकी भी जानकारी जुटाई जा रही है। साइबर एक्सपर्ट्स की टीम राज्यपाल के अकाउंट के सिक्योरिटी फीचर्स को भी चैक कर रही है। कैसे अकाउंट हैक हो गया।