Headlines

घने कोहरे के कारण बाइक से हुई टक्कर, तहसीलदार की मौत

तहसीलदार

टोंक : उनियार थाना इलाके में बूंदी रोड पर रविवार रात सड़क हादसे में तहसीलदार की मौत हो गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया। एएसआई महावीर प्रसाद ने बताया कि हादसे में उनियारा के वार्ड नंबर-18 निवासी राजेन्द्र कुमावत (52) की मौत हो गई। करीब 15 दिन पहले ही उनका तहसीलदार में प्रमोशन हुआ था, लेकिन अभी नई पोस्टिंग नहीं मिली थी। घटनाक्रम के मुताबिक, रात करीब 9 बजे राजेन्द्र कुमावत स्कूटी से घर लौट रहे थे। इसी दौरान उनियारा-इन्द्रगढ़ रोड पर घने कोहरे में असंतुलित होकर स्कूटी फिसल गई। रोड पर गिरकर राजेन्द्र घायल हो गए।

पीछे से आ रहे बाइक सवार को रोड पर वह गिरे हुए नहीं दिखे। जिससे बाइक भी टकराने से राजेन्द्र गंभीर रूप से घायल हो गए, साथ ही बाइक सवार देवली निवासी जसराज भी घायल हो गया। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों घायलों को एम्बुलेंस की मदद से हॉस्पिटल पहुंचाया। जहां इलाज के दौरान डॉक्टर्स ने राजेन्द्र को मृत घोषित कर दिया। घायल जसराज का इलाज चल रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *