Headlines

प्रियंका गांधी ने की अलवर गैंगरेप पीड़िता के पिता और सीएम से बात, गहलोत ने किया ट्वीट – अनर्गल बयानबाजी न करें राजनीतिक दल

प्रियंका गांधी

जयपुर: अलवर की घटना पर सियासी विवाद और बीजेपी के प्रदर्शनों के बाद कांग्रेस नेत्री प्रियंका गांधी ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से पूरे मामले की जानकारी ली है। प्रियंका गांधी ने पीड़िता के पिता से फोन पर बात भी की है। साथ ही हर संभव सहायता दिलाने का विश्वास दिलाया। प्रियंका गांधी के फोन के बाद सीएम अशोक गहलोत ने पहली बार अलवर मामले में ट्वीट कर देर रात प्रतिक्रिया दी। अलवर की घटना के बारे में प्रियंका गांधी ने खुद ट्वीट नहीं किया, लेकिन यूपी कांग्रेस के सह प्रभारी सचिव धीरज गुर्जर ने देर रात ट्वीट कर प्रियंका गांधी के पीड़िता के पिता से बात करने और सीएम गहलोत को निर्देश दिए जाने की जानकारी दी।

धीरज गुर्जर ने लिखा कि अलवर में जो घटना घटी है, वो नाकाबिले बर्दाश्त है। पीड़िता के पिता से प्रियंका गांधी की फ़ोन पर बात हुई है। उन्हें हर तरह से मदद का भरोसा दिलाने के साथ ही किसी भी प्रकार की सहायता के लिए सीधा सम्पर्क करने के लिए कहा है। साथ ही मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से भी घटना के बारे में जानकारी लेने के साथ पीड़िता के इलाज, परिवार के ख़्याल और दोषियों पर त्वरित कार्यवाही का आग्रह किया है।

वहीँ, सीएम अशोक गहलोत ने देर रात ट्वीट करते हुए लिखा कि अलवर में विमंदित बालिका के प्रकरण के संबंध में वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों, एसपी अलवर और बालिका का इलाज कर रहे वरिष्ठ डॉक्टरों से संपर्क बना हुआ है। डीजी पुलिस को स्वतंत्र और निष्पक्ष अनुसंधान कर शीघ्र मामले की तह तक पहुंचने के निर्देश दिए हैं। अलवर एसपी की सहायता के लिए राज्य स्तर से DIG स्तर के अधिकारी के नेतृत्व में जांच के लिए अलग से टीम भेजी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *