Headlines

योगेन्द्र यादव ने गहलोत सरकार को घेरा, कहा- ये दोहरे मापदंड क्यों?

सरकार

दौसा : जिले के बैजूपाडा में किसान सम्मान समारोह के आयोजक के खिलाफ प्रशासन की ओर से एफआईआर दर्ज कराने पर सियासत गर्मा गई है। संयुक्त किसान मोर्चा के संयोजक योगेन्द्र यादव ने ट्वीट कर राज्य सरकार को कठघरे में खड़ा किया है। वहीं जिले की एक मंत्री व विधायक की फोटो शेयर करते हुए निशाना साधा है। जिनमें मंत्री-विधायक के कार्यक्रमों में बड़ी तादात में लोग बिना मास्क के कोविड गाइडलाइन का धज्जियां उड़ाते नजर आ रहे हैं। एफआईआर दर्ज करने के खिलाफ किसान संगठन से जुड़े कार्यकर्ताओं में भी रोष व्याप्त है। जो कि सोशल मीडिया के जरिए राज्य सरकार व स्थानीय जनप्रतिनिधियों को आगामी चुनावों में सबक सिखाने की बात कह रहे हैं।

योगेंद्र यादव का कटाक्ष

किसान सम्मेलन के दिन जिले में आयोजित दो अन्य कार्यक्रमों की फोटो शेयर करते हुए योगेन्द्र यादव ट्वीट कर लिखा कि राजस्थान सरकार: ये दोहरे मापदंड क्यों? महवा में किसान महापंचायत पर कोविड नियम तोड़ने की FIR और वहीं, उसी दिन महवा के MLA ने मिलन समारोह किया (फोटो) उन्होंने पहले रैली भी की थी एक दिन पहले मंत्री ममता भूपेश जी ने वहां सभा की (फोटो) उनके खिलाफ कोई FIR क्यों नहीं?

सरकार

नेताओं ने प्रशासन पर दबाव डालकर दर्ज करवाया मुकदमा

वहीं किसान सम्मेलन के आयोजन बनवारीलाल सांथा ने ट्वीट कर लिखा, महवा के नेताओं ने एक होकर के प्रशासन पर दबाव बनाकर किसान आंदोलन के योद्धाओं के सम्मान समारोह को लेकर किसानों के खिलाफ मुकदमा करवाया है उसे किसान याद रखेगा। बता दें कि बनवारीलाल मीणा के खिलाफ बैजूपाडा तहसीलदार राकेश मीणा ने महुवा पुलिस थाने एफआईआर दर्ज कराई है। जिसमें बिना अनुमति भीड़ जुटाकर कोविड गाइडलाइन का उल्लंघन करने की शिकायत दर्ज कराई है। जिस पर पुलिस ने महामारी एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *