जयपुर। राजस्थान में कोरोना का ब्लास्ट थमने या कम पड़ने का नाम ही नही ले रहा। इसके चलते जयपुर सहित प्रदेश के कई बड़े शहरों में स्थिति बेकाबू होती जा रही है। प्रदेश में एक्टिव केसों की संख्या आज 25088 जा पहुंची। कोरोना के आज एक ही दिन 6095 मामले आए हैं। अकेले जयपुर में 2749 संक्रमित मिले जबकि 2 की मौत हो गई।
स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी कोरोना बुलेटिन के अनुसार जोधपुर में 601, अलवर में 375, कोटा में 325, उदयपुर में 324, बाड़मेर में 234, बीकानेर में 201, चित्तौड़ में 180 कोरोना संक्रमित मिले। इधर खाटू श्याम जी में 51 कोरोना केस मिलने के बाद प्रशासन ने एक क्षेत्र विशेष में कर्फ्यू लगा दिया। यहां 14 जनवरी तक दर्शनों पर पहले ही रोक लगाई जा चुकी है। मेहंदीपुर बालाजी में भी रविवार के दर्शन आमजनों के लिए बंद कर दिए गए हैं।
