भरतपुर: विप्र फाउंडेशन युवा प्रकोष्ठ भरतपुर ने भरतपुर ज़िले की शान ज्ञान के भंडार श्री हिन्दी साहित्य समिति को नीलामी से बचाने के लिए मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को उप जिला कलेक्टर के माध्यम से ज्ञापन दिया गया ज्ञापन में मांग की वर्तमान में श्री हिन्दी साहित्य समिति पर कर्मचारियों के वेतन भत्तों के एक करोड़ पचास लाख रुपये की देन दारी है। मुख्यमंत्री सरकार की तरफ से समिति को अनुदान प्रदान कर जीवन दान दे । श्री हिन्दी साहित्य समिति से भरतपुर वासियो को भावनात्मक लगाव है। ज्ञापन देते समय युवा प्रकोष्ठ के प्रदेशाध्यक्ष इन्दुशेखर शर्मा, प्रदेश सचिव देवाशीष भारद्वाज,कमल कांत त्यागी, युवा जिलाध्यक्ष आदित्या लवानिया उपस्थित रहे। इसके पश्चात प्रदेशाध्यक्ष इन्दुशेखर शर्मा की अध्यक्षता में बैठक का आयोजन मेहताब वाटिका सारस चोरहा पर हुआ जिसमें भरतपुर के विविध संगठन राष्ट्रीय जाट महासभा, बृज भूमि कल्याण परिषद, सिंधु नवयुवक संघ,राष्ट्रीय फुले ब्रिगेड,भारतीय चरित्र निर्माण संस्थान, वेद विद्यालय संस्थान भरतपुर, राम भक्त सेवा समिति आदि संगठनों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे। राष्ट्रीय जाट महासभा के
डॉ. लोकपाल सिंह, रोहित चोधरी, बृज भूमि कल्याण परिषद के प्रदेश महासचिव अनिल भारद्वाज, जिलाध्यक्ष के.के शर्मा,राष्ट्रीय फुले ब्रिगेड के संभाग अध्यक्ष उदयभान सैनी, सिन्धु नवयुवक संघ के अध्यक्ष कमल असवानी, सुरेश राजनी, हरीश पेशवानी, आदि उपस्थित रहे। बैठक में सभी से इन्दुशेखर शर्मा ने आव्हान किया कि भरतपुर की शान श्री हिन्दी साहित्य समिति को बचाने के लिए सरकार से अनुदान की मांग करें व जनांदोलन के लिए भी तैयार रहे।
