Headlines

तलवाड़ा में सामूहिक यज्ञोपवित को लेकर चर्चा

WhatsApp Image 2022 01 08 at 1.26.42 PM e1641630437304

बांसवाड़ा। विप्र फाउंडेशन तलवाड़ा इकाई की ओर से शुक्रवार शाम 7 बजे आवश्यक बैठक का आयोजन गोकर्णेश्वर मंदिर परिसर में किया गया जिसमे बांसवाड़ा विप्र फाउंडेशन संरक्षक मंडल के पदाधिकारियों का भी सानिध्य प्राप्त हुआ।
प्रवक्ता अमित शुक्ला ने बताया की बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष योगेश जोशी ने की । मुख्य अतिथि जिलासंरक्षक मंडल अध्यक्ष जयप्रकाश पंड्या थे , जबकि विशिष्ट अतिथि संरक्षक मंडल सचिव ललित कुमार जोशी , ईश्वरदास वैष्णव , गुरुजी पंडित लक्ष्मीनारायण शुक्ला , जिला संरक्षक सदस्य नरेश चंद्र त्रिवेदी थे । अतिथियों का स्वागत तहसील अध्यक्ष नवनीत त्रिवेदी और जिला उपाध्यक्ष सुरेश चंद्र भट्ट ने किया । स्वागत उद्बोधन इकाई अध्यक्ष हरिवंश शरण त्रिवेदी ने किया । मुख्य अतिथि जयप्रकाश पंड्या ने अपने उद्बोधन में बताया की यज्ञोपवित के पुण्य कर्म में जिन परिवारों ने अपनी सहमति प्रदान की है और अपना पंजीयन कराया है उनके लिए संगठन प्रतिबद्ध है और विपरीत परिस्थितियां नही आई तो इस कार्यक्रम को ऐतिहासिक बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ी जायेगी । कोविड उपयुक्त व्यवहार को अपने आचरण में लाने का भी आह्वान किया और बैठक में उपस्थित सबको संकल्प दिलाया कि सभी मास्क और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करेंगे ।

उन्होंने संगठन के रचनात्मक कार्यक्रम की सराहना की और अधिक जोश व उत्साह से आगे के कार्य करने के लिए प्रेरित किया ।बैठक में जिलाध्यक्ष योगेश जोशी ने बताया की विप्र फाउंडेशन बांसवाड़ा सामूहिक यज्ञोपवित कार्यक्रम के प्रति संकल्पित और प्रतिबद्ध है । राज्य सरकार के प्राप्त गाइडलाइन के अनुरूप रूपरेखा बनाई जाएगी ।उन्होंने अखंड अन्न क्षेत्र के सफल संचालन की जानकारी दी और बताया की आज तक विप्र भोजन प्रसादी से अनेक लोग लाभान्वित हुए है । संगठन द्वारा किए गए अन्य कार्यों के बारे में भी बताया । इस अवसर पर औदीच्य समाज तलवाड़ा के अध्यक्ष दिनेश त्रिवेदी , विशिष्ट अतिथि ललित कुमार जोशी , गुरुजी पंडित लक्ष्मीनारायण शुक्ला ने भी अपने विचार व्यक्त किए । बैठक में पेंशनर समाज के अध्यक्ष भागीरथ व्यास , जगदीश व्यास , सुनील व्यास, सुरेश त्रिवेदी, विद्याधर त्रिवेदी, पूर्णाशंकर त्रिवेदी, दीपेश रावल , देवलिया से सुभाष मेहता , गजानंद, सुरेश ,by सतीश, कचरू भाई जोशी सहित अनेक लोग उपस्थित थे । कार्यक्रम का संचालन तहसील उपाध्यक्ष भरत त्रिवेदी ने किया । अंत में आभार और शांतिपाठ नवनीत त्रिवेदी द्वारा कर बैठक का समापन किया गया ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *