Headlines

खाटूश्यामजी के दर्शन करने जा रहे भक्तों की बस पलटी, घायल अस्पताल में भर्ती

खाटूश्यामजी के दर्शन करने जा रहे भक्तों की बस पलटी, घायल अस्पताल में भर्ती

सीकर: खाटूश्यामजी दर्शन करने जा रहे भक्तों की बस पलट गई। हादसे में 10 लोग घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती करवाया, हालांकि किसी को गंभीर चोट नहीं आई है। सभी यूपी के रहने वाले है। बस को क्रेन की सहायता से सड़क से हटाया गया।

रींगस पुलिस थाना के एएसआई जयप्रकाश सिंह तंवर ने बताया कि यूपी के गाजियाबाद के रहने वाले भक्त नए साल पर खाटूबाबा के दर्शन करने आ रहे थे। मिनी बस में 18 लोग सवार थे। महरौली मोड़ पर पेट्रोल पंप शनिवार सुबह बस अनियंत्रित होकर पलट गई। भक्त बस में फंस गए। हादसे की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को बाहर निकालकर अस्पताल में भर्ती करवाया। बस को रास्ते से हटाकर जाम खुलवाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *