जयपुर: अक्षय भक्त मण्डल एवं दाना शिवम हार्ट एवं सुपर स्पेशयलिटी हॉस्पिटल के संयुक्त तत्वावधान में महाराजा सूरजमल के बलिदान दिवस एवं भारतरत्न भारत के पूर्व प्रधानमंत्री स्व. श्री अटल बिहारी वाजपेयी के जन्मदिवस पर विशाल स्वैच्छिक रक्तदान दिवस पर 326 यूनिट एकत्रित की गई।
कार्यक्रम के संयोजक बजरंग बहड़ हॉस्पिटल के सीईओ डॉ एस पी यादव ने बताया कि यह कार्यक्रम दाना शिवम हॉस्पिटल परिसर में आयोजित किया गया। हॉस्पिटल के निदेशक एवं वरिष्ठ हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ सुनील कुमार गर्सा एवं भाजपा प्रदेश महिला मोर्चा कार्यकारिणी सदस्य डॉ शालिनी तोमर गर्सा ने बताया कि कार्यक्रम में हाथोज धाम महंत बालमुकुन्दाचार्य जी का पावन सानिध्य रहा।
जिसमें जयपुर शहर सांसद रामचरण बोहरा , रीको निदेशक सीताराम अग्रवाल , भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष मुकेश दाधीच , पार्षद दिनेश कांवट , एडिशनल एस पी ज्ञान चंद यादव, मुकेश बिंवाल अध्यक्ष सेंट्रल स्पाइन व्यापार मंडल , मोहन डागर उपजिला प्रमुख , आई पी एस अजयपाल लाम्बा , पार्षद प्रियंका अग्रवाल , कुसुम यादव , अजय यादव , पार्षद दीपमाला , पार्षद शैलेन्द्र , पार्षद महेश अग्रवाल , राजकुमार शर्मा आदि उपस्थित रहे। रक्तदान शिविर में रक्तदाताओं को जागरूकता के अंतर्गत प्रशस्ति पत्र , प्रतीक चिन्ह प्रदान किया गया।
कार्यक्रम में संजय शर्मा ( अध्यक्ष , विश्व धर्म चेतना मंच ) , बंटी बंसल , अशोक कुमावत , रिशान्त सिंह एवं निवेदक डॉ राजवीर गर्सा , डॉ सुभाष दूत , डॉ सी पी सुथार , डॉ सुनील शर्मा, शिवचरण यादव , गोपाल सिंह , सन्दीप सिंह, रवि गर्सा , मालीराम सैनी , अक्षय भक्त मण्डल अध्यक्ष देवकी नंदन दाधीच , अशोक आसोपा , अशोक शर्मा , नंद नारायण मिश्रा , विष्णु चकवाड़ा , मधुसूदन दाधीच, अशोक शर्मा, व अनेक समाजबंधु उपस्थित रहे।



