Headlines

बारां जिला प्रमुख की हार से बौखलाए भाजपा कार्यकर्ता, वसुंधरा के सांसद बेटे दुष्यंत के कार्यालय पर की तोड़फोड़

बारां जिला प्रमुख की हार से बौखलाए भाजपा कार्यकर्ता, वसुंधरा के सांसद बेटे दुष्यंत के कार्यालय पर की तोड़फोड़

बारां: जिला परिषद बारां में बहुमत के बावजूद भी भाजपा अपना जिला प्रमुख नहीं बना पाई। इससे आक्रोशित भाजपा के कार्यकर्ताओं ने पूर्व सीएम वसुंधरा राजे के बेटे सांसद दुष्यंत सिंह के ऑफिस पर जमकर तोड़फोड़ की। जिला कलेक्ट्रेट परिसर से कांग्रेस के जिला प्रमुख बनने की घोषणा होते ही भाजपा कार्यकर्ता भड़क उठे।

गुस्साए कार्यकर्ता सांसद दुष्यंत के ऑफिस पहुंच गए। कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करने के बाद सांसद ऑफिस पर पत्थर फेंकना शुरू कर दिया। यहां रखी कुर्सियां, गमले सब तोड़ डाला गया। पत्थर से सांसद ऑफिस के कांच भी टूट गए। यहां बाहर खड़ी गाड़ी में भी तोड़फोड़ की। मौके पर एसपी सहित पुलिस आला अधिकारी मौके पर पहुंचे।

यहां कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज कर भगाया गया। यहां मौजूद कुछ लोग और कार्यकर्ताओं ने भाजपा नेताओं पर मिलीभगत करने का आरोप लगाया। फिलहाल मामले में सांसद ऑफिस पर पुलिस ने शांति व्यवस्था कायम कर दी है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *