Headlines

AC कंपनी के गोदाम में आग, 44 हजार AC जले;10 घंटे बाद भी काबू नहीं पाया जा सका

whatsapp image 2021 12 20 at 220105 1640049241

अलवर: अलवर के नीमराणा इंडस्ट्रियल एरिया में डाइकिन एयर कंडीशनिंग इंडिया प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के वेयर हाउस में सोमवार देर रात आग लग गई। आग इतनी बेकाबू हो गई कि कई फायर ब्रिगेड सुबह तक भी आग पूरी तरह से नहीं बुझा सकी। गोदाम में करीब 44 हजार एयर कंडिशनर(AC) थे, जो जल गए हैं। आग से करोड़ों रुपए का नुकसान हुआ है, हालांकि अभी तक कंपनी की ओर से अधिकृत जानकारी नहीं मिली है।

गाेदाम में न मजदूर थे, न आ बुझाने के पूरे इंतजाम थे। इस कारण जब तक पता चला, तब तक आग बेकाबू हो चुकी थी। दमकलें पहुंची तब तक पूरे गोदाम में आग लग चुकी थी। आग की लपटें कई किमी दूर से दिखाई दे रही थी। पुलिस ने बताया कि गश्त कर रही पुलिस टीम को आग लगने का पता लगा। कंपनी की ओर से कंट्रोल रूम पर आग लगने की सूचना दी गई थी। इसके बाद स्थानीय फायर ब्रिगेड आग बुझाने पहुंची। तब तक आग बेकाबू हो गई थी। आसपास की कई जगहों से फायर ब्रिगेड को आग बुझाने में लगाया गया। फिर भी आग कई घंटों तक काबू में नहीं आ सकी थी। सुबह 10 बजे तक 15 फायर ब्रिगेड बुझाने में लगी हुई थी। सभी फायर ब्रिगेड 15 से ज्यादा फेरे कर चुकी हैं। इस तरह कुल 225 फायर ब्रिगेड से पानी छोड़ा जा चुका है, लेकिन अभी भी आग नहीं बुझ सकी है।

रात 12 बजे कलेक्टर-एसपी पहुंचे

नीमराणा इंडस्ट्रियल एरिया में बड़ी आगजनी की सूचना मिलने पर रात करीब 12 बजे कलेक्टर नन्नूमल पहाड़िया और एसपी राममूर्ति जोशी मौके पर पहुंच गए थे। उन्होंने अतिरिक्त फायर ब्रिगेड लगाकर आग बुझाने के निर्देश दिए गए, लेकिन आग बेकाबू थी। गोदाम लगभग पूरा जल चुका है। मौके पर एसडीएम मुकट सिंह व थानाधिकारी सुरेंद्र शेखावत सहित कई अन्य अधिकारी व कर्मचारी भी थे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *