Headlines

ओमप्रकाश सेवदा बने श्रीखाण्डल विप्र धाम ट्रस्ट, लोहार्गल के अध्यक्ष

श्रीखाण्डल

जयपुर। श्रीखाण्डल विप्र धाम ट्रस्ट, लोहार्गल के नए अध्यक्ष ओमप्रकाश सेवदा होंगे। खांडल ब्राह्मण समाज की ओर से ट्रस्ट के माध्यम से लोहार्गल में चार करोड़ रुपये की लागत से एक ऐसा धाम विकसित किया जा रहा है, जिसमे विष्णु अवतारी भगवान परशुरामजी की मुख्य प्रतिमा के साथ सम्पूर्ण गौत्र ऋषि मंडल तथा सभी कुलदेवियों की प्राण प्रतिष्ठा की जाएगी।

WhatsApp Image 2021 12 21 at 11.30.45 AM

इस तीर्थधाम में खांडल समाज उत्पत्ति की 3400 वर्ष की सम्पूर्ण यात्रा की झांकी के भी अब दर्शन हो सकेंगे। श्रीखाण्डल विप्र धाम का निर्माण प्रगति पर है। इसमें बाहर से आने वाले समाज बंधुओं को अत्याधुनिक आवासीय सुविधा भी उपलब्ध हो सकेगी। नव नियुक्त अध्यक्ष सेवदा ने बताया कि अरावली की सुरभ्य पहाड़ियों की गोद में बसे लोहार्गल तीर्थ का स्वर्णिम इतिहास सर्वविदित है, जहां स्नान करने से पांडवों की बेड़िया तक गल गई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *