Headlines

नेता प्रतिपक्ष कटारिया के बयान पर कांग्रेस नेता रघुवीर सिंह मीणा का पलटवार

SONIA GANDHI

उदयपुर। कांग्रेस वर्किंग कमेटी (CWC) के सदस्य एवं उदयपुर से पूर्व सांसद रघुवीर सिंह मीणा ने नेता प्रतिपक्ष गुलाबचंद कटारिया की ओर से गांधी परिवार पर किए गए कटाक्ष पर पलटवार करते हुए कहा कि गांधी परिवार आज से नहीं की वर्षों से सारे त्योहार पारंपरिक तरीके से मनाता आया है।

पूर्व सांसद रघुवीर सिंह मीणा ने कटारिया के बड़बोलेपन का जवाब देते हुए एक वीडियो जारी किया जिसमें फोटो भी जारी की तथा कहा की वे खुद अपने महापुरुषों व सनातन पर्वों को कितना महत्व देते है ये उनके द्वारा पूर्व में महाराणा प्रताप व भगवान श्री राम पर दिये गए बयान से जगजाहिर है। उन्होंने कहा कि अनर्गल बयान देकर कटारिया मुख्य मुद्दों से जनता का ध्यान भटका रहे हैं। उन्होंने कहा कि गांधी परिवार को कटारिया के प्रमाणपत्र की जरूरत नहीं है। कटारिया लोकतंत्र में अमर्यादित भाषा से गंदगी फैला रहे हैं।

गौरतलब है कि नेता प्रतिपक्ष गुलाबचंद कटारिया ने जयपुर की कांग्रेस रैली में राहुल गांधी के हिन्दू व हिंदुत्व पर दिए बयान पर प्रतिक्रिया करते हुए कहा था कि कांग्रेस के गांधी परिवार से कोई भी हिन्दू त्योहार नहीं मानता।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *