Headlines

एशियन चैंपियंस ट्रॉफी: भारतीय हॉकी टीम ने पाकिस्तान को 3-1 से हराया,क्रिकेट का बदला हॉकी में लिया

FGzjUE9VUAQuKMK e1639743689243

नई दिल्ली: भारत और पाकिस्तान के बीच खेले गए एशियन चैंपियन ट्रॉफी हॉकी के लीग मुकाबले में भारतीय हॉकी टीम ने 3-1 से जीत दर्ज की। इस मुकाबले में भारत के लिए 2 गोल हरमनप्रीत सिंह ने किए। वहीं एक गोल आकाशदीप ने किया। इस जीत के साथ भारतीय हॉकी टीम का इस टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में पहुंचने का दावा मजबूत हो गया है। इस जीत के साथ भारतीय हॉकी टीम ने टी-20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान से मिली हार का बदला भी ले लिया है।

हरमनप्रीत का कमाल

मैच के पहले और चौथे क्वार्टर में हरमनप्रीत सिंह ने भारत के लिए दो शानदार गोल किए। पूरे मैच में इस खिलाड़ी ने शानदार खेल दिखाया। उन्हें मैन ऑफ द मैच भी चुना गया। हरमनप्रीत के अलावा आकाशदीप सिंह ने एक गोल दागा। वहीं, पाकिस्तान के लिए एकमात्र गोल जुनैद मंजूर ने किया।

अटैकिंग मोड़ में नजर आई टीम इंडिया

वहीं भारत के लिए एक गोल आकाशदीप सिंह ने किया। पहले क्वार्टर के बाद दूसरे क्वार्टर में भी भारतीय हॉकी टीम गोल करने के लिए पाक टीम पर अटैक करती नजर आई। हालांकि इस टूर्नामेंट में भारत की शुरुआत कुछ खास नहीं रही थी। पहले मैच में कोरिया के खिलाफ स्कोर 2-2 से ड्रॉ रहा था। वहीं दूसरे मैच में भारतीय हॉकी टीम ने धमाकेदार वापसी करते हुए बांग्लादेश को 9-0 से हरा दिया था।

ढाका में भारत की शानदार जीत

आज ढाका में खेले गए एशियन चैंपियंस ट्रॉफी के इस मुकाबले में जीत के साथ भारत के 7 अंक हो गए हैं। भारत का सेमीफाइनल में पहुंचना भी अब पक्का हो गया है। वहीं, पाकिस्तान की टीम भी सेमीफाइनल में पहुंच सकती है, क्योंकि इस टूर्नामेंट में केवल 5 ही टीम खेल रही हैं। पाक टीम के अभी 1 अंक हैं।

एशियाड में ऐसा रहा है दोनों टीमों का प्रदर्शन

एशियाई खेलों में भारत और पाकिस्तान की हॉकी टीमों के प्रदर्शन की बात की जाए तो सात एशियाई खेलों के हॉकी फाइनल में एक-दूसरे का सामना किया था। एशियाई खेलों में उन्होंने एक दूसरे के खिलाफ कुल नौ फाइनल खेले हैं, जिसमें पाकिस्तान ने सात और भारत ने दो स्वर्ण पदक जीते। दोनों देशों ने 1956 से 1964 तक लगातार तीन ओलंपिक फाइनल में जगह बनाई थी। इनमें से भारत ने दो, जबकि पाकिस्तान ने एक बार जीत दर्ज की थी।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *