भीण्डर। हेलिकॉप्टर हादसे में देश के पहले CDS बिपिन रावत और उनकी पत्नी सहित 13 शहीदों को जनता सेना की तरफ से श्रद्धांजलि अर्पित की गई। भीण्डर राजमहल में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में जनता सेना संरक्षक व पूर्व विधायक रणधीर सिंह भीण्डर ने कहा कि यह देश के लिए बड़ी क्षति है। उनके नेतृत्व में सेना ने अपनी विशेष छाप छोड़ी और सीमावर्ती मामलों में रावत के निर्णय साहसिक रहे। श्रद्धांजलि सभा में जनता सेना के पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
शहीद CDS बिपिन रावत को जनता सेना ने दी श्रद्धांजलि

