Headlines

भाजपा कार्यसमिति: बदला-बदला नजर आया नजारा, पूनिया-राजे एक साथ फ्रंट में दिए दिखाई

जयपुर। भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में आज भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनियां और पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे एक सोफे पर सबसे फ्रंट में नजर आए। दीप प्रज्वलन में भी पूनियां ने अपने बाद राजे को ही आगे किया। शाह के दौरे से पहले इस बदलाव को महत्वपूर्ण मन जा रहा है। पहले कौर कमेटी आदि की बैठकों में फ्रंट सीट पर प्रभारी महामंत्री अरुण सिंह व नेता प्रतिपक्ष गुलाब चंद कटारिया ही प्रायः नजर आते रहे हैं।

WhatsApp Image 2021 12 04 at 5.30.19 PM

भाजपा कार्यसमिति को संबोधित करने कल पहुंच रहे गृह मंत्री अमित शाह के आगमन से पूर्व ये सब कुछ ठीक ठाक दिखाने की सियासी कोशिश है अथवा उप चुनाव की करारी हार के बाद सुधार के प्रयत्न । शाह की यात्रा का मकसद भी आगामी विधानसभा व लोकसभा चुनावों के लिए सभी नेताओं को एकजुट करना है ताकि राजस्थान में फिर से भाजपा की सरकार बन सके और लोकसभा चुनावों में भी प्रदर्शन आशानुरूप हो। देखना है कि शाह से होने वाली गुप्त मंत्रणा में भाजपा के प्रदेश नेताओ के गिले शिकवे किस हद तक दूर हो पाते है या नहीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *