दिल्ली/जयपुर: राजस्थान में रबी फसल की बुवाई के दौरान डीएपी उर्वरक की किल्लत के कारण किसानों को भारी समस्या का सामना करना पड़ा। वही किसान घंटों तक कतारों में खड़े रहकर डीएपी लेने का इंतजार करते रहे, परंतु शुक्रवार को लोकसभा में राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक तथा नागौर से सांसद हनुमान बेनीवाल के डीएपी की कमी से जुड़े एक सवाल के लिखित जवाब में केंद्रीय रसायन एवं उर्वरक मंत्री मनसुख मंडाविया ने कहा की कुछ जिलों में कमी जरूर थी परंतु ज्यादा किल्लत नही थी।
वहीं राज्य सरकारों के अनुरोध पर कमी पूरी करने के लिए डीएपी की रेको को भेजा गया परंतु अक्टूबर माह में राजस्थान के कृषि एवम पशुपालन मंत्री द्वारा सांसद को लिखे पत्र में राज्य में डीएपी की कमी पूरा करने के लिए केंद्र के समक्ष मांग रखने को कहा जिस पर सांसद ने केंद्रीय रसायन एवम उर्वरक मंत्री मनसुख मंडाविया को पत्र लिखकर मांग को पूरा करने हेतु पत्र लिखा था।
सांसद बेनीवाल ने कहा की उर्वरकों की कमी से रब्बी की बुआई के समय किसानो को भारी समस्या हुई। जिसको लेकर उन्होंने राज्य व केंद्र के जिम्मेदारों के साथ समन्वय स्थापित करके पूरा प्रयास किया। सांसद ने कहा केंद्र को राज्य की मांग का समय से पूर्व आंकलन करके आपूर्ति कर देनी चाहिए थी ताकि किसानों को कोई परेशानी नही हो।
आवास पर की जन सुनवाई- शनिवार को संसद सत्र के अवकाश के चलते सांसद बेनीवाल नागौर प्रवास पर रहे। जहां उन्होंने अपने आवास पर जन सुनवाई की और प्रदेश भर से आए आगंतुको से मुलाकात की व लोगो की समस्याओं को सुनाकर संबंधित विभागों के अधिकारियो को दूरभाष पर निर्देश देकर समस्याओं के निस्तारण के निर्देश दिए। जन सुनवाई में सांसद के समक्ष सरपंचों व जन-प्रतिनिधियों ने विभिन्न विकास कार्यों के प्रस्ताव भी सांसद को दिए।

