Headlines

जयपुर में आज कोरोना के 8 नए केस, 2 स्कूली बच्चे भी पॉजिटिव

coroa e1638618783684

जयपुर: राजधानी जयपुर में कोरोना के केस दिनों दिन लगातार बढ़ रहे है। पिछले 24 घंटे में 8 नये मरीज मिले है। पिछले 7 दिनों की रिपोर्ट देखे तो जयपुर में 59 मरीज अब तक मिल चुके है। आज मिले 8 केसों में 2 स्कूली बच्चे भी शामिल है। वहीं कोरोना के केस बढ़ता देख डूंगरपुर में तो कलेक्टर ने गलियाकोट में कंटेनमेंट जोन भी बना दिया है, यहां गुजरात से आई एक महिला पॉजिटिव मिली थी, जिसके बाद यह कदम उठाया गया।

जयपुर सीएमएचओ डॉ. नरोत्तम शर्मा ने बताया कि जयपुर के सोडाला एरिया में सबसे ज्यादा तीन केस मिले है। वहीं जगतपुरा में 2 और खो-नागोरियान, लालकोठी और वैशाली नगर में एक-एक केस मिले है। उन्होंने बताया कि आज दो स्कूली बच्चे भी पॉजिटिव मिले है, लेकिन ये दोनों बच्चे घर पर ही ऑनलाइन पढ़ाई कर रहे थे। इन बच्चों के पिता संक्रमित हुए थे, जब इन बच्चों की जांच करवाई तो यह दोनों भी पॉजिटिव निकले। हालांकि तीनों के कोरोना के कोई गंभीर लक्षण नहीं है।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *