Headlines

श्रीनाथजी को हैदराबाद के श्रद्धालु ने सोने की परत चढ़ा बंगला किया भेंट

465 1638608685 e1638617633258

राजसमंद: श्रीनाथजी को हैदराबाद निवासी श्रद्धालु ने सोने का वर्क लगा बंगला भेंट किया। लकड़ी के बने बंगले पर सोने की परत जड़ी हुई है। साथ ही माणक और पन्ना लगा रखे हैं। इसी श्रद्धालु की ओर से 4 साल पहले भी श्रीजी में सोने का बंगला भेंट किया गया है।

प्रेरक ललील वैरागी ने बताया कि हैदराबाद के वैष्णव तारा बेन शाह और जयश्री बेन शाह की ओर से सोने का बंगला भेंट किया गया है। परिवार हर साल श्रीजी प्रभु के दर्शन करने के लिए नाथद्वारा आता है। प्रेरक ने बताया मंदिर के नाप के अनुसार नाथद्वारा में लकड़ी का बंगला बनवाकर हैदराबाद भेजा गया। हैदराबाद में बंगले पर स्वर्ण की परत लगाकर मंदिर में भेंट किया गया। भेंट करने वाले श्रद्धालु ने सोने के बंगले की लागत उजागर करने से मना कर दिया।

गोस्वामी विशाल बावा की आज्ञा से श्रीलालन प्रभु को स्वर्ण के बंगले में विराजित कर राग भोग सेवा के लाड लड़ाए गए। श्रीलालन प्रभु की मुखिया भगवानदास सांचिहर, रजनीकांत सांचिहर, और घनश्याम सांचिहर ने शृंगार धराया। निधि स्वरूप श्रीनवनीतप्रियाजी को हवेली में होने वाले उत्सव, मनोरथ के समय सोने के बंगले में विराजित किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *