Headlines

डूंगरपुर में तीन संक्रमित मिलने के बाद प्रभावित क्षेत्र में कर्फ्यू

Curfew in the affected area after getting three infected in Dungarpur | डूंगरपुर में तीन संक्रमित मिलने के बाद प्रभावित क्षेत्र में कर्फ्यू

डूंगरपुर। दो महिला और एक युवक के कोरोना पॉजिटिव मिलने के बाद शनिवार को प्रभावित क्षेत्र में कर्फ्यू लगाया दिया गया है। प्रभावित क्षेत्र मोहम्मदिया कॉलोनी में पुलिस तैनात कर दी गई है। मेडिकल स्टोर और दूध की दुकानों को भी बंद रखा गया है। प्रशासन घर-घर सैंपलिंग कर बीमारों को दवाईयां और जरूरी सामान दे रहा है। चितरी थानाधिकारी गोविंद सिंह ने बताया कि प्रभावित क्षेत्र में किसी के भी आने-जाने पर रोक है। जगह-जगह पुलिस बल तैनात किया गया है।

दरअसल, सूरत से आई महिला कोरोना पॉजिटिव मिली थी। यहां बेटे की शादी के बाद वापस लौट गई। तबीयत खराब होने पर जांच करवाई तो कोरोना पॉजिटिव आई। इसके बाद संपर्क में आए लोगों की जांच में उसका बेटा और पड़ोस की महिला में संक्रमण पाया गया। दोनों को यहां होम आइसोलेट किया गया है।

कर्फ्यू क्षेत्र में करीब 250 घर हैं।

गलियाकोट में सूरत से लौटी कोरोना संक्रमित महिला के ओमिक्रोन जिनोम की जांच के लिए सैंपल पूना लैब भेजा गया है। रिपोर्ट 10 दिन में आएगी। हालांकि महिला की सूरत में करवाई गई कोरोना जांच भी नेगेटिव आ गई है। मगर स्वास्थ्य विभाग ने सरकारी लैब से आरटीपीसीआर जांच करवाकर रिपोर्ट देने की बात कही है। महिला का सूरत में ही इलाज चल रहा हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *