Headlines

पठानकोट आर्मी कैंप पर ग्रेनेड ब्लास्ट, पुरे पंजाब में हाई अलर्ट

पठानकोट आर्मी कैंप पर ग्रेनेड ब्लास्ट, हाई अलर्ट

पठानकोट : पंजाब के पठानकोट में रविवार देर रात आर्मी कैंप पर जबरदस्त ग्रेनेड ब्लास्ट हुआ है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक यहां से एक बारात निकल रही थी, उसी समय मोटरसाइकिल पर युवक ग्रेनेड फेंक फरार हो गया। आर्मी कैंप पर ब्लास्ट के हमलावर की तलाश की जा रही है। एसएसपी पठानकोट सुरिंदर लांबा समेत पुलिस के सभी आला अधिकारी मौके पर हैं। सैन्य क्षेत्र के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों से सुराग निकालने की कोशिश की जा रही है।

जानकारी के मुताबिक रविवार देर रात एक बजे पठानकोट के काठ वाला पुल से धीरा जाने वाले रास्ते में पड़ते सेना के त्रिवेणी द्वार पर मोटर साइकिल सवारों ने ग्रेनेड फेंका। जिससे वहां तेज धमाका हुआ। हालांकि, गेट पर ड्यूटी दे रहे जवान दूरी पर थे। इसलिए किसी को नुकसान नहीं पहुंचा। ग्रेनेड फेंकने वाले बाइक सवार किधर से आए और किधर गए, इसके बारे सैन्य अधिकारी भी नहीं बता पा रहे हैं। धमाके की सूचना मिलते ही पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। एसएसपी खुद मौके पर पहुंचे और हालात का जायजा लिया। पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। पुलिस द्वारा पुरे पंजाब में रेड अलर्ट जारी कर दिया गया है। नाकों पर पुलिस अधिकारियों को तैनात किया गया है।

पठानकोट आर्मी कैंप पर ग्रेनेड ब्लास्ट, हाई अलर्ट

पहले भी हो चूका है पठानकोट एयरबेस पर आतंकी हमला
पठानकोट में वायु सेना के एयरबेस पर 2 जनवरी 2016 को आतंकी हमला हुआ था। भारतीय सेना की वर्दी में आए हथियारबंद आतंकियों ने इसे अंजाम दिया था। इसमें 7 जवान शहीद हुए थे।

फिरोजपुर में टिफिन में बंद कर जमीन में दबाया गया हैंड ग्रेनेड
दो दिन पहले ही फिरोजपुर जिले की तहसील जीरा के गांव सेखा से टिफिन बम मिला था। बम को टिफिन में बंद कर जमीन में दबाया गया था। पौधारोपण के दौरान यह बम मिला था। इससे पहले भी पंजाब में आधा दर्जन से ज्यादा टिफिन बम और हैंड ग्रेनेड मिल चुके हैं। यही नहीं पुलिस ने ऐसे तीन मोड्यूल का भंडाफोड़ भी किया है, जिसमें लोग पैसे के लिए आतंकी वारदात करने को तैयार हुए हैं।

सितम्बर में जलालाबाद में हो चुका है ब्लास्ट
फाजिल्का जिले के जलालाबाद में भी एक ब्लास्ट हो चुका है। 15 सितंबर 2021 को दो युवक मोटरसाइकिल पर बम प्लांट करके इसे जलालाबाद की सब्जी मंडी में खड़ा करने जा रहे थे, मगर यह बम रास्ते में ही बीच बाजार फट गया था और बलविंदर सिंह नामक युवक के चिथड़े उड़ गए थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *