Headlines

करतारपुर साहिब की यात्रा पर गए सिद्धू के बिगड़े बोल: इमरान खान को बताया बड़ा भाई

siddu

चंडीगढ़: करतापुर साहिब की यात्रा पर पाकिस्तान गए नवजोत सिंह सिद्धू की बयानबाजी पर सियासत शुरू हो गई है। शनिवार को सिद्धू ने पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान को अपना बड़ा भाई बताया है। उन्होंने कहा कि इमरान ने उन्हें बहुत प्यार दिया है। सिद्धू के इस बयान पर BJP प्रवक्ता संबित पात्रा ने कहा कि सिद्धू ने एक बार फिर अपना पाकिस्तान प्रेम दिखाया है। वे हमेशा पाकिस्तान का गुणगान करते रहते हैं। पात्रा ने कहा कि यह कांग्रेस की सोची-समझी साजिश है।

पाकिस्तान पहुंचने पर सिद्धू का शाही स्वागत हुआ। पाकिस्तान की धरती पर कदम रखते ही उन पर फूलों की वर्षा की गई। इसके बाद करतारपुर साहिब के CEO ने उनका स्वागत किया। उन्होंने कहा कि पूरा पाकिस्तान आपका स्वागत करता है। हम लंबे समय से इस दिन का इंतजार कर रहे थे। इसी बात पर सिद्धू ने कहा कि इमरान मेरे बड़े भाई हैं। उन्होंने मुझे बहुत प्यार दिया है। इसके बाद माला पहनाकर सिद्धू का स्वागत किया गया।

पहले भी सामने आई नजदीकियां

सिद्धू की पाक पीएम इमरान खान से नजदीकी पहली बार नहीं है। इससे पहले वे इमरान खान के शपथ ग्रहण समारोह में भी पहुंच गए थे। वहां पर उन्होंने पाक आर्मी चीफ कमर बाजवा को गले लगा लिया था। इसके बाद वे करतारपुर कॉरिडोर खोलने को लेकर पाकिस्तान में हुए कार्यक्रम में भी हिस्सा लेने गए था। हालांकि सिद्धू ग्रुप इसे क्रिकेट से जोड़ता है कि दोनों ने एक साथ क्रिकेट खेली, इसलिए इस रिश्ते को राजनीतिक या भारत-पाक के बीच के तल्ख रिश्तों से जोड़कर नहीं देखा जाना चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *