Headlines

भूकंप: थर-थर कांपा मारवाड़, आधी रात को लोग घरो से बाहर निकले

भूकंप: थर-थर कापा मारवाड़, आधी रात को लोग घरो से बाहर निकले

जोधपुर: राजस्थान की सूर्य नगरी जोधपुर में अनेक जगह मध्यरात्रि को भूकंप के झटके महसूस किए गए। इन झटकों से आमजन सहम और मध्य रात्रि को ही नींद से उठकर घरों से बाहर निकलकर सड़कों पर आ गए।

सूत्रों के अनुसार मध्य रात्रि को करीब 2:30 बजे सूर्य नगरी जोधपुर पाली सिरोही भीनमाल बाड़मेर के बालोतरा आदि क्षेत्रों में भूकंप के झटके महसूस किए गए। रिक्टर पैमाने पर इसकी तीव्रता 4.6 नापी गई है। मध्य रात्रि को अचानक आए इस भूकंप से नींद में सो रहे आमजन सहम गए और दौड़ कर सड़कों पर आ गए। भूकंप से किसी भी प्रकार की जान माल हानि की पुष्टि नहीं हुई है ।

भूकंप: थर-थर कापा मारवाड़, आधी रात को लोग घरो से बाहर निकले

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *