Headlines

कुलगाम में सेना का बड़ा ऑपरेशन: 2 एनकाउंटर में 4 आतंकी ढेर, मारे गए आतंकियों में TRF कमांडर भी शामिल

13 06 2020 encounterbdgamjk 20386167 10401465

श्रीनगर: जम्मू कश्मीर में सेना का आंतक पर तोबड़तोड़ प्रहार जारी है। अब कुलगाम में सेना ने बड़ी कार्रवाई करते हुए बुधवार को सेना ने 2 अलग-अलग एनकाउंटर में TRF कमांडर सहित 4 आतंकियों को ढेर कर दिया है। मारा गया आतंकी अफाक सिकंदर प्रतिबंधित संगठन TRF का कमांडर था। मुठभेड़ अभी जारी है। IGP कश्मीर के मुताबिक एक एनकाउंटर कुलगाम के पोम्बाई गांव तो दूसरा गोपालपोरा में हुआ है। सुरक्षाबलों ने कश्मीर पुलिस के साथ मिलकर इलाके को चारों तरफ से घेर लिया है।

2 दिन पहले मारे गए थे 4 कश्मीरी

इससे पहले श्रीनगर के हैदरपोरा में 15 नवंबर को मुठभेड़ में 2 स्थानीय कारोबारियों सहित 4 कश्मीरियों की मौत हुई थी। ऑपरेशन में कश्मीर के 2 कारोबारी भी मारे गए थे। इनमें डॉ. मुदस्सिर गुल और अल्ताफ भट्ट भी शामिल थे। इनकी वहां स्थित एक कॉमर्शियल कॉम्प्लेक्स में दुकानें थीं। डेंटल सर्जन मुदस्सिर गुल इस कॉम्प्लेक्स में कंप्यूटर सेंटर चलाता था। वहीं अल्ताफ इस कॉमर्शियल कॉम्प्लेक्स का मालिक था और वहां हार्डवेयर और सीमेंट की दुकान चलाता था।

मारे गए आतंकियों में पाकिस्तानी भी शामिल

कश्मीर पुलिस के मुताबिक अल्ताफ अहमद भट्‌ट आतंकियों की मदद करता था, तो वहीं डॉ. मुदस्सिर गुल आतंकियों का ओवर ग्राउंड वर्कर था, जिसने उन्हें रहने के लिए जगह दी थी। कश्मीर के IGP विजय कुमार ने दावा किया था कि मारे गए 2 आतंकियों में एक पाकिस्तान का नागरिक हैदर था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *