जयपुर: जयपुर में बुधवार को विश्व सीपीओडी दिवस के अवसर पर जयपुर के प्रमुख चिकित्सिक़ डा. वीरेन्द्र सिंह के द्वारा होटल रेडिशन मे प्रमुख पत्रकारों को फेफड़ों से संबंधित रोगो की जानकारी के लिए बुलाया गया और प्रदूषण के कारण सीओटू से फेफड़ों के संक्रमण की जानकारी दी। इस अवसर पर सिपला के वैश्विक मुख्य चिकित्सा अधिकारी द्वारा डा. जयदीप गोगटे ने फेफड़ों की जांच के लिए स्पइरॉफी लांच किया। जो पहला न्यूमोटिक आधारित पोर्टबल, वायरलेस और किफायती इस्पारोमिटर है।
इस अवसर पर हमने भी अपने फेफड़ों की जांच कराई और प्रसन्नता यह रही की मे पूर्ण स्वस्थ हूँ। डाक्टरों के अनुसार गुटका, जर्दा व बीड़ी सिगरेट पीने वालो के सबसे ज्यादा सीपीओडी रोग होता है भारत मे प्रति वर्ष इस रोग से 8लाख से ज्यादा मृत्यु होती है। तो आईए हम सब प्रण ले बीड़ी सिगरेट ध्रुम पान से दूर रहेंगे ।

