Headlines

मेधावी छात्राओं को विधायक वेद प्रकाश सोलंकी ने किया स्कूटी का वितरण

वेद प्रकाश सोलंकी

चाकसू : राजकीय महाविद्यालय चाकसू में आयोजित देवनारायण छात्रा स्कूटी योजना के तहत विधायक वेद प्रकाश सोलंकी ने 7 मेधावी छात्राओं को स्कूटी की चाबी सौंप कर स्कूटी वितरण किया। इस अवसर पर विधायक वेद प्रकाश सोलंकी ने संबोधित करते हुए कहा कि सभी छात्र-छात्राओं को पढ़ाई के साथ खेलकूद के अलावा अन्य गतिविधियों में अपनी प्रतिभा का इस्तेमाल कर क्षेत्र का नाम रोशन करें। इसके लिए मैं आपके साथ कंधे से कंधा मिलाकर सदैव खड़ा मिलूंगा। साथ ही उन्होंने कॉलेज के लिए भूमि आवंटन को जल्द ही सुविधाजनक एवं पर्याप्त जगह पर करवाने का आश्वासन दिया।

इससे पूर्व विधायक वेद प्रकाश सोलंकी ने दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। तत्पश्चात कॉलेज प्रिंसिपल मंजू गुप्ता द्वारा विधायक वेद प्रकाश सोलंकी सहित अन्य मेहमानों का माल्यार्पण एवं साफा पहनाकर स्वागत किया गया तथा इस दौरान कॉलेज विकास समिति सदस्य उमेश पारीक द्वारा कॉलेज को एक इनवर्टर भेंट किया। इस अवसर पर नगर पालिका चेयरमैन कमलेश बैरवा, जिला परिषद सदस्य जय नारायण गुर्जर, अंबावता पूर्व जिला परिषद सदस्य मदन चौधरी, कृषि मंडी चेयरमैन हरीनारायण चौधरी, वाइस चेयरमैन अवध शर्मा, राडोली सरपंच रमेश मीणा, हरभजन गुर्जर, सीताराम मंडावरिया, आसिफ खान, अमजद हुसैन, सोनु मंडावरिया, सनी नेनीवाल सहित नगर पालिका चाकसू के पार्षद गण व गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *