सोनीपत : हरियाणा के सोनीपत में राष्ट्रीय स्तर की रेसलर निशा दहिया, उसके भाई की मौत की अफवाह फैली थी। इसके बाद राष्ट्रीय स्तर की रेसलर निशा दहिया ने खुद वीडियो संदेश जारी कर सुरक्षित होने की जानकारी दी। उनकी हत्या नहीं हुई है। जिसकी हत्या हुई वह भी निशा दहिया ही हैं लेकिन वो ये निशा नहीं है। जिस निशा दहिया की मौत हुई है वह यूनिवर्सिटी लेवल पर मेडल जीतने वाली हलालपुर गांव की रेसलर है।
पहले खबर आई थी कि नेशनल लेवल कुश्ती प्लेयर निशा दहिया, उनके भाई और मां को अज्ञात बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। लेकिन बाद में नेशनल लेवल कुश्ती प्लेयर निशा ने वीडियो जारी कर बताया कि वह सही-सलामत हैं।
#WATCH | “I am in Gonda to play senior nationals. I am alright. It’s a fake news (reports of her death). I am fine,” says wrestler Nisha Dahiya in a video issued by Wrestling Federation of India.
(Source: Wrestling Federation of India) pic.twitter.com/fF3d9hFqxG
— ANI (@ANI) November 10, 2021