Headlines

PAK की जीत पर पटाखे फोड़ जश्न मनाना पत्नी को पड़ा भारी, पति ने पत्नी के खिलाफ कराई FIR दर्ज

PAK की जीत पर पटाखे फोड़ जश्न मनाना पत्नी को पड़ा भारी, पति ने पत्नी के खिलाफ कराई FIR दर्ज

मुरादाबाद: टी-20 विश्व कप में भारत के खिलाफ पाकिस्तान की जीत मनाना एक महिला और उसके परिवार वालो को भारी पड़ गया है बता दे कि ये मामला उत्तर प्रदेश के रामपुर के गंज थाने का है। पाकिस्तान की जीत के बाद महिला और उसके घर वालों ने पटाखे फोड़े थे। भारतीय क्रिकेट खिलाड़ियों का मजाक उड़ाते हुए वॉट्सऐप स्टेटस लगाया और पाकिस्तान जिंदाबाद लिखा। इससे नाराज पति ने पत्नी के खिलाफ FIR दर्ज करा दी। ईशान को इसकी जानकारी उसके दोस्तों से हुई। 29 अक्टूबर को ईशान ने रामपुर SP को अपनी बीवी के खिलाफ तहरीर सौंप दी। उसने बतौर साक्ष्य अपनी वॉट्सऐप स्टेटस का स्क्रीन शॉट भी दिया है। जांच में आरोप सही पाए जाने के बाद 5 नवंबर को पुलिस ने राबिया और उसके मायके वालों के खिलाफ FIR दर्ज कर ली है।

पाकिस्तान की हैं राबिया की भाभी

ईशान मियां के मुताबिक राबिया शम्सी का मायका गंज रामपुर का है। उसकी भाभी उरूज शम्सी पाकिस्तान की रहने वाली हैं। आरोप है कि पाकिस्तान की जीत पर राबिया, उसकी भाभी और बाकी मायके वालों ने जश्न मनाया था। ईशान ने तहरीर में लिखवाया कि जिस तरह पाकिस्तान की जीत पर आतिशबाजी की गई है। उससे लगता है कि राबिया और उनके मायके वालों के दिलों में भारत के लिए नफरत है। इस मामले पर राबिया का कहना है कि उनके फोन से वॉट्सऐप स्टेटस किसी बच्चे ने लगा दिए होंगे। इसके स्क्रीन शॉट लेकर पति ने मुद्दा बना दिया है। उनकी शादी 4 महीने पहले ही हुई थी। ईशान दिल्ली में काम करता है। आरोप हैं कि पति ने मारपीट करके उसको घर से निकाल दिया। इसलिए इन दिनों मायके में है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *