Headlines

चोमू में चलती कार में अचानक लगी भीषण आग, बड़ा हादसा टला

चोमू में चलती कार में अचानक लगी भीषण आग, बड़ा हादसा टला

चौमूं: NH-52 चोमू हाईवे पर शुक्रवार देर शाम चलती कार में आग लगने से इलाके में दहशत फैल गई। चालक और उसके साथी ने रोड किनारे कार खड़ी कर कूदकर अपनी जान बचाई। कार में आग लगने की सूचना पर पहुंची पुलिस ने दो दमकल की मदद से आग पर काबू पाया। लेकिन, उससे पहले ही कार जलकर खाक हो चुकी थी। चोमू पुलिस का कहना है कि कार में शॉर्ट सर्किट से आग लगी है।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि हादसा शाम करीब 7:15 बजे NH-52 पर राघव स्कूल के पास हुआ। बावड़ी गेट चौमूं निवासी महेंद्र योगी अपने परिचित के साथ चौमूं की ओर जा रही थी, इसी दौरान कार से अचानक धुंआ उठने लगा। देखते ही देखते सड़क पर दौड़ रही कार में भीषण आग लग गई।

भीषण आग की लपटों से घिरी कार रोड पर भागते देखकर राहगीर व स्थानीय लोगों में दहशत फैल गई। चालक ने कार को तुरंत रोड किनारे रोका और कार में सवार दोनों युवकों ने बाहर कूदकर अपनी जान बचाई। कुछ ही देर में पूरी कार आग की लपटों से घिर गई। सूचना पर पुलिस मौके और दमकल की दो गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। पुलिस का कहना है कि कार सवार दोनों युवकों के मामूली चोट आई है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *