Headlines

RIICO में 217 पदों के लिए निकली हुई है भर्ती, आवेदन की लास्ट डेट 13 नवंबर

RIICO में 217 पदों के लिए निकली हुई है भर्ती, आवेदन की लास्ट डेट 13 नवंबर

जयपुर: राजस्थान में राजस्थान स्टेट इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट एंड इन्वेस्टमेंट कॉर्पोरेशन (RIICO) की ओर से डिप्टी मैनेजर और प्रोग्रामर सहित कई पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी हुआ है। इसके अनुसार कुल 217 पदों पर भर्ती की जाएगी। RIICO की ओर से जारी नोटिफिकेशन के मुताबिक उम्मीदवार को 13 नवंबर 2021 तक का समय दिया गया है।

ऐसे करें आवेदन
  1. RIICO की ऑफिशियल वेबसाइट- riico.onlinerecruit.in पर जाएं।
  2. वेबसाइट पर RECRUITMENT लिंक पर क्लिक करें।
  3. इसके बाद Advertisement No.A 1(8) 378/ 2020 पर क्लिक करें।
  4. इसमें संबंधित पोस्ट के आगे दिए Click here to Apply पर क्लिक करें।
  5. अब रजिस्ट्रेशन प्रोसेस पूरी करें। रजिस्ट्रेशन के बाद एप्लिकेशन फॉर्म भर सकते हैं। आवेदन होने के बाद प्रिंट जरूर ले लें।
इन पदों पर होगी RIICO में भर्ती
  • डिप्टी मैनेजर (इंडस्ट्रियल डेवेलपमेंट/टेक्निकल) – 8 पद
  • प्रोग्रामर – 2 पद
  • सहायक स्थल अभियंता (सिविल) – 49 पद
  • सहायक लेखा अधिकारी ग्रेड-द्वितीय- 23 पद
  • कनिष्ठ विधि अधिकारी ग्रेड-द्वितीय- 16 पद
  • कनिष्ठ अभियंता (पावर)- 3 पद
  • असिस्टेंट प्रोग्रामर – 2 पद
  • आशुलिपिक – 19 पद
  • ड्राफ्ट्समैन-कम-ट्रेसर (सिविल) – 15 पद
  • कनिष्ठ सहायक – 80 पद
सैलरी डिटेल्स
  • डिप्टी मैनेजर (इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट/टेक्निकल)- 39,300 रुपए प्रतिमाह
  • सहायक स्थल अभियंता (सिविल)- 26,500 रुपए प्रतिमाह
  • प्रोग्रामर – 31,100 रुपए प्रतिमाह
  • सहायक लेखा अधिकारी ग्रेड 2- 26,500 रुपए प्रतिमाह
  • कनिष्ठ विधि अधिकारी ग्रेड-द्वितीय- 26,500 रुपए प्रतिमाह
  • कनिष्ठ अभियंता (पावर)- 26,500 रुपए प्रतिमाह
  • असिस्टेंट प्रोग्रामर- 23,700 रुपए प्रतिमाह
  • आशुलिपिक- 23,700 रुपए प्रतिमाह
  • ड्रॉफ्ट्समैन-कम-ट्रेसर (सिविल)- 18,500 रुपए प्रतिमाह
  • कनिष्ठ सहायक- 15,100 रुपए प्रतिमाह
आवेदन शुल्क

RIICO में सरकारी जॉब के लिए ऑनलाइन आवेदन के दौरान उम्मीदवारों को 1000 रुपए आवेदन शुल्क भरना होगा। हालांकि, राज्य के आरक्षित वर्गों के उम्मीदवारों को शुल्क में छूट दी गई है। अधिक जानकारी के लिए भर्ती की आधिकारिक नोटिफिकेशन देखें।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *