Headlines

झगड़े में बीच-बचाव के दौरान चली गोली से किशोरी की मौत

झगड़े में बीच-बचाव के दौरान चली गोली से किशोरी की मौत

करौली: जिले के मण्डरायल उपखंड के गोपालपुर गांव में कल शाम दो पड़ोसियों में झगड़ा हो गया। एक पड़ोसी अपने घर में रखी बंदूक निकालकर दूसरे पर तान दी। बीच-बचाव के दौरान बंदूक की नाल दूसरी ओर हो गई। पड़ोस में रहने वाली एक बालिका के सिर में गोली जा लगी। मौके पर ही उसकी मौत हो गई। पुलिस फरार हत्यारे की तलाश कर रही है। झगड़ा करने वाले व मरने वाली बालिका सभी एक ही परिवार के हैं।

एएसपी प्रकाश चंद ने बताया गोपालपुर गांव में रहने वाले बलवंत सिंह और गंगा सिंह के परिवारों के बीच झगड़ा चल रहा है। देर शाम किसी बात को लेकर दोनों पड़ोसियों में विवाद हो गया। बलवंत का भतीजा रणजीत सिंह ने गंगा सिंह के परिवार पर बंदूक तान दी। उसकी मां और बेटी बीच-बचाव करने आई। रोकने के प्रयास में बंदूक की नाल दूसरे पड़ोसी के घर की तरफ हो गई और गोली चल गई।

14 साल की मोहिनी राजपूत पुत्र विनोद सिंह छत पर बैठकर खाना खा रही थी। गोली सीधे सिर जा लगी। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। चारों ओर खून बिखर गया। यह देखकर हमलावर मौके से भाग निकला। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। ग्रामीणों ने पुलिस को बताया कि झगड़े से मोहिनी के परिवार को कोई लेना-देना नहीं था। मोहिनी के पिता रोजगार के लिए गांव से बाहर रहते हैं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *