Headlines

… लो अब RPSC का प्रथम राज्यपाल की नियुक्ति को लेकर ज्ञान

RPSC

जयपुर। राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) के विशेषज्ञों का ज्ञान आरएएस प्री परीक्षा में सामने आ रहा हैं। RAS प्री के पेपर की जो ANSWER KEY जारी की गई है उसमें 45 नम्बर के सवाल में पूछा गया था कि गुरुमुख निहालसिंह को राजस्थान का प्रथम राज्यपाल नियुक्त किया गया था। सवाल में चार विकल्प थे उसमें पहला 2 नवम्बर 1956, दूसरा 25 अक्टूबर 1956, तीसरा 1 नवम्बर 1956 तथा चौथा 26 अक्टूबर 1956 दिया गया था। RPSC के विद्वान ANSWER KEY जारी करने वालों ने 25 अक्टूबर 1956 को सही माना, जबकि गुरुमुख निहालसिंह 31 अक्टूबर 1956 तक दिल्ली के मुख्यमंत्री थे।

आपको बता दे कि राजस्थान का एकीकरण 1 नवम्बर 1956 को हुआ उसके पहले राज्यपाल का कोई पद ही सृजित नहीं था। राजप्रमुख के रूप में राजा मानसिंह नियुक्त थे। राज्यपाल के रूप में गुरुमुख निहालसिंह ने 1 नवम्बर 1956 को शपथ ले पदभार ग्रहण किया था। ऐसे में 1 नवम्बर 1956 ही कानूनन सही जवाब होता हैं, लेकिन राष्ट्रपति की ओर से वारंट जारी करने की तिथि को ही सही मान लिया गया। राजभवन की ऑफिशियल वेबसाइट में भी 1 नवम्बर 1956 की तिथि अंकित हैं। संभवत: राजस्थान विधानसभा की साइट पर गलत जानकारी को सही मानकर 25 अक्टूबर 1956 वारंट तिथि को ही अधिकृत मान लिया गया।

RPSC के गणगौर त्योहार को लेकर ज्ञान के बारे में आपको पहले बताया ही जा चुका है, उसमें चैत्र मास की जगह भाद्रपद में गणगौर त्योहार को सही माना गया हैं तथा जैन समाज के पयुर्षण पर्व को भाद्रपद की जगह चैत्र में बता दिया गया।

Read More : RPSC को पता ही नहीं गणगौर किस माह में आती है?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *