Headlines

महलों वाले राज करते आए हैं, सीट किसानो की झोंपड़ी में पहुंचानी है – हनुमान बेनीवाल

चारगदिया: राष्ट्रिय लोकतांत्रिक पार्टी के सुप्रीमों हनुमान बेनीवाल ने अपने प्रत्याशी उदय लाल डांगी के समर्थन में शक्ति प्रदर्शन करते हुए बाकी तीनों पार्टी भाजपा, कांग्रेस, जनता सेना के नेताओं को अपनी ताकत दिखाई। सभा स्थल पर बेनीवाल और डांगी हैलिकॉप्टर से पहुंचे।

यहां ग्रामीणों ने बेनीवाल और डांगी को अपने कंधों पर उठाया और सभा स्थल पर लेकर गए। इस दौरान बेनीवाल ने कहा कि वल्लभनगर में लम्बे समय से महलों वाले राज करते आए हैं। यहां वंशवाद की राजनीति को खत्म करके सीट किसान की झोंपड़ी में पहुंचानी है। वल्लभनगर में रोजगार का अभाव है। आरएलपी जीत जाएगी तो कम्पनियों के मालिकों का दिमाग भी ठीक हो जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *