Headlines

RSLDC अफसरों को रिश्वत कांड में BVG का एक और अधिकारी ACB की गिरफ्त में

जयपुर: भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) ने राजस्थान राज्य कौशल विकास निगम (RSLDC) में घूसकांड केस में बुधवार को BVG कंपनी के असिस्टेंट जनरल मैनेजर (AGM) देवेश चौहान को गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले में IAS नीरज के. पवन और IAS प्रदीप गवड़े सहित 9 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया जा चुका है।

ACB की जांच में सामने आया था कि BVG कंपनी ने दलाल अमित शर्मा के मार्फत RSLDC के उच्चाधिकारियों तक 12 लाख रुपए की रिश्वत की रकम पहुंचाई थी। इसमें रिश्वत की रकम AGM देवेश चौहान द्वारा रिश्वत देना सामने आया। तब देवेश को नोटिस देकर पूछताछ के लिए बुलाया। इसके बाद अब गिरफ्तार कर लिया गया।

ACB के DG बीएल सोनी ने बताया कि गिरफ्तार देवेश चौहान महाराष्ट्र (पुणे) स्थित BVG कंपनी में स्किल हैड सेक्शन का AGM है। उसे गुरुवार को ACB कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लिया जाएगा। देवेश से पूछताछ में RSLDC जयपुर और BVG कंपनी के उच्चाधिकारियों की भूमिका की जांच की जाएगी। यह कार्रवाई ACB मुख्यालय के निर्देश पर स्पेशल यूनिट सेकंड इकाई के प्रभारी एडिशनल एसपी पुष्पेंद्र सिंह राठौड़ के नेतृत्व में टीम ने की।

RSLDC अफसरों को रिश्वत कांड में BVG का एक और अधिकारी ACB की गिरफ्त में
अशोक सांगवान और राहुल गर्ग

पांच लाख रुपए की रिश्वत लेते RSLDC के दो अफसरों की कार्रवाई से शुरू हुआ मामला
बता दें कि ACB ने पांच लाख रुपए की रिश्वत लेते हुए RSLDC के स्कीम कॉर्डिनेटर (जीटी) अशोक सांगवान और सहायक आचार्य हाल प्रतिनियुक्ति मैनेजर राहुल कुमार गर्ग को 11 नवंबर 2021 को पांच लाख रुपए की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया था।

एक फर्म से करीब 300 लोगों को ट्रेनिंग देने के बाद डेढ़ करोड़ रुपए का बकाया बिल का भुगतान करने और फर्म का नाम ब्लैक लिस्ट से बाहर करने की एवज में पांच लाख रुपए की रिश्वत मांगी गई थी। रिश्वतकांड के खुलासे के बाद RSLDC विभाग में कौशल विकास का प्रशिक्षण देने वाली फर्मों को ब्लैक लिस्ट कर उनका नाम हटाने व लाखों रुपए के बिल पास करने की एवज में दलालों व अधीनस्थ स्टॉफ के मार्फत उच्चाधिकारियों के लिए रिश्वत लेने का खुलासा हुआ था।

RSLDC अफसरों को रिश्वत कांड में BVG का एक और अधिकारी ACB की गिरफ्त में
आईएएस नीरज के पवन और IAS प्रदीप गवड़े

लेबर कमिश्नर के साथ पकड़ा गया था दलाल अमित
बता दें कि RSLDC में जिस दलाल अमित शर्मा को 12 लाख रुपए रिश्वत देने के मामले में बीवीजी कंपनी के एजीएम देवेश चौहान को गिरफ्तार किया है। उस अमित शर्मा को ACB ने करीब चार महीने पहले जयपुर में लेबर कमिश्नर प्रदीप झाझड़िया को एसीबी ने 3 लाख रुपए की रिश्वत मांगने के मामले में गिरफ्तार किया था।

दलाल अमित शर्मा की गिरफ्तारी के बाद RSLDC में परिवादी फर्म से उसकी फर्म को बहाल करने की एवज में सहायक आचार्य आरोपी राहुल गर्ग और स्कीम कॉआर्डिनेटर अशोक सांगवान ने अफसरों तक पहुंचाने के लिए रिश्वत की रकम मांगने का दबाव डालना शुरू कर दिया था। तब परिवादी ने बीवीजी कंपनी द्वारा भी दलाल अमित शर्मा को रिश्वत में लाखों रुपए देने का खुलासा किया।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *