Headlines

फोन कर युवको ने दोस्त को बुलाया और गोली मार दी

अलवर: जिले के बहरोड़ इलाके में नारनौल रोड़ पर गोलावास गांव में एक युवक के दोस्तों ने उसे फोन कर घर से बाहर खेतों में बुलाया। काफी देर बातचीत की। इसके बाद जांघ में गोली मार दी। जिससे युवक लहूलुहान हो गया। गोली मार कर बदमाश मौके से फरार हो गए। घायल युवक भीम सिंह पुत्र अभय सिंह का जयपुर में इलाज चल रहा है।

घायल हुए युवक के परिजनों ने बताया कि मंगलवार रात करीब 9 बजे भीम सिंह अपने घर के पास बैठा हुआ था। जहां पर गांव निम्भोर निवासी टाइगर उर्फ महेंद्र का फोन आया। उसे गांव के पास खेत में बुलाया। जहां पर गांव भगवाडी निवासी जयंत अपने दो अन्य साथियों के साथ मौजूद था। यहां खेत पर ही सभी ने काफी देर बातचीत की। इसके बाद भीम को गोली मार दी।

फोन कर युवको ने दोस्त को बुलाया और गोली मार दी

टाइगर उर्फ महेंद्र व जयंत सहित दो अन्य बदमाशों भाग गए। लहूलुहान हालात में भीम को छोड़ गए। घायल युवक भीम सिंह दर्द से कहराता रहा। इसके बाद उसके परिजन पहुंचे हैं। वे उसे बहरोड़ के ओम हॉस्पिटल में लेकर गए। हालत गंभीर देखते हुए रेफर कर दिया गया। बाद में कैलाश अस्पताल लेकर पहुंचे। यहां भी डॉक्टर ने जयपुर रैफर कर दिया गया। रात करीब 11 बजे परिजन घायल युवक को लेकर जयपुर के लिए रवाना हुए। सूचना के बाद थानाधिकारी प्रेम प्रकाश अस्पताल पहुंचे। जहां परिजनों से घटना की जानकारी ली और आरोपियों की तलाश शुरू कर दी गई है।

थानाधिकारी प्रेम प्रकाश ने बताया कि घायल युवक से पूछताछ की है। जिसके आधार पर हमलावरों की तलाश जारी है। आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार किया जाएगा। उधर, युवक को गोली मारने की सूचना के बाद गांव में सनसनी फैल गई। घटना को लेकर ग्रामीणों में भी रोष है। ग्रामीणों का कहना है कि आरोपी गिरफ्त में नहीं आए तो ग्रामीणों का विरोध सामने आएगा।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *