Headlines

विकास कहीं नजर नहीं आ रहा, यहाँ भाजपा व कांग्रेस दोनों पार्टियों ने जनता को ठगा – हनुमान बेनीवाल

हनुमान बेनीवाल

वल्लभनगर : राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी के संयोजक व नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल गुरुवार को भी वल्लभनगर विधानसभा क्षेत्र के दौरे पर रहे। जहां उन्होंने दर्जनों गाँवो में रालोपा उम्मीदवार उदयलाल डांगी के समर्थन में जन सम्पर्क करके बोतल के चिन्ह पर मतदान करने की अपील की। इस अवसर पर हनुमान बेनीवाल ने जनसंपर्क सभाओं को संबोधित करते हुए कहा कि वल्लभनगर क्षेत्र में विकास कहीं नजर नहीं आ रहा है और दोनों पार्टियों ने मिलकर यहां की जनता को ठगा है। ऐसे में यह उपचुनाव मत की चोट से भाजपा व कांग्रेस को जवाब देने का अवसर है।

हनुमान बेनीवाल

उन्होंने कहा कि उदय लाल डांगी एक सच्चे जनसेवक है और हमेशा जनता के मध्य रहते है और भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस के नेता चुनाव होने के बाद यहां नजर नहीं आते, परंतु डांगी हमेशा लोगो के साथ उनके मध्य रहेंगे। सांसद ने ट्रेक्टर चलाकर व गाँवो में पैदल जन सम्पर्क करके पार्टी के पक्ष में मतदान की अपील की।

हनुमान बेनीवाल

यहां किया जनसम्पर्क

वल्लभनगर विधानसभा क्षेत्र में हनुमान बेनीवाल ने उदयलाल डांगी के साथ आकोला, खेड़ी, बड़ा राजपुरा, पिथलपुरा (खेड़ी), पीथलपुरा (हवेली), अमरपुरा जागीर, सालेड़ा व टूस डांगीयान आदि स्थानों पर जन सम्पर्क किया। जन सम्पर्क कार्यक्रमो में पार्टी के उदयपुर जिले के अध्यक्ष भेरुशंकर जाट, प्रदेश अध्यक्ष व भोपालगढ़ विधायक पुखराज गर्ग, प्रदेश उपाध्यक्ष राजूराम खोजा, सताराम देवासी, पाली के जिला अध्यक्ष माधोराम चौधरी सहित कई जन प्रतिनिधि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *