Headlines

दौसा में तीन वाहनों की भीषण टक्कर में एक की मौत, सड़क किनारे खड़े कंटेनर, मिनी ट्रक व कार में भिड़ंत

दौसा में तीन वाहनों की भीषण टक्कर में एक की मौत, सड़क किनारे खड़े कंटेनर को मिनी ट्रक व कार में भिड़ंत

दौसा : जिले के सिकंदरा थाना क्षेत्र में एक साथ तीन वाहनों की जोरदार भिड़ंत में एक की मौत हो गई, जबकि दो लोग घायल हो गए। ये हादसा जयपुर-आगरा नेशनल हाइवे 21 पर भोजपुरा गांव के पास सोमवार अलसुबह हुआ। इस हादसे के बाद हाइवे पर लम्बा जाम लग गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने टोल कंपनी की एम्बुलेंस से घायलों को सिकंदरा सीएचसी में भर्ती कराया गया है। जहां पुलिस मृतक व घायलों की पहचान के प्रयास में जुटी हुई है।

सिकंदरा थाने के दौलतसिंह ने बताया कि टोल बूथ नाके से जयपुर की ओर जाने के दौरान सड़क किनारे खड़े एक कंटेनर में पहले मिनी ट्रक व उसके बाद एक कार ने टक्कर मार दी। तेज स्पीड में हुई भिड़ंत में एक जने की मौके पर ही मौत व दो अन्य घायल हो गए। हादसे में तीनों वाहन बुरी-तरह फंस गए, जिन्हें क्रेन की सहायता से अलग कर यातायात सुचारु किया गया।

पुलिस ने बताया कि मृतक व घायलों की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं। कंटेनर पर लिखे नंबरों पर कॉल किया, लेकिन किसी से बात नहीं हो पाई। मृतक के पास कोई पहचान पत्र भी नहीं मिला है। ऐसे में गाडी के नबंरों के आधार पर मालिक का पता करने में जुटे हुए हैं। मृतक की पहचान होने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *