Headlines

आनंद शर्मा श्रीगंगानगर के नए एसपी

आनंद शर्मा

श्रीगंगानगर। राजस्थान सरकार ने आनंद शर्मा को श्रीगंगानगर का नया एसपी नियुक्त किया है। आनंद शर्मा बाड़मेर मे इसी पद पर अपनी सेवायें दे रहे थे। अप्रेल 1983 को जन्मे आनंद शर्मा मूल रूप से जयपुर के रहने वाले हैं। आर्ट में ग्रेज्युट आनंद शर्मा 2011 बैच के आईपीएस हैं। वो अब तक बांसवाड़ा, झालावाड़, पाली और बाड़मेर के एसपी रह चुके हैं। आनंद शर्मा श्रीगंगानगर मे राजन दुष्यंत का स्थान लेंगे। राजन दुष्यंत को पाली मे एसपी लगाया गया है। राजन दुष्यंत जुलाई 2020 मे हेमंत शर्मा के स्थान पर श्रीगंगानगर के एसपी नियुक्त हुए थे। गंगानगर मे एसपी रहे योगेश यादव को बीकानेर मे एसपी लगाया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *