भरतपुर : विप्र फाउंडेशन भरतपुर कार्यकारिणी की बैठक विप्र फाउंडेशन युवा कार्यालय कप्तान कॉलोनी पर युवा प्रदेश अध्यक्ष इन्दुशेखर शर्मा की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में सभी ने विचार विमर्श करके सर्वसम्मति से निर्णय लिया कि विप्र फाउंडेशन युवा प्रकोष्ठ के तत्वावधान में विप्र शस्त्र पूजन कार्यक्रम 15 अक्टूबर दशहरे को प्रातः 8:30 बजे गंगा मन्दिर चौबुर्जा पर आयोजित किया जाएगा।
बैठक में विप्र फाउंडेशन के प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष गंगाराम पाराशर, प्रदेश महामन्त्री दयाचंद पचौरी, प्रदेश महामन्त्री युवा अभिषेक तिवारी, अमृत भारद्वाज, प्रदेश सचिव युवा देवाशीष भारद्वाज, कमल कान्त त्यागी, जिलाध्यक्ष ग्रामीण ताराचन्द शर्मा, जिलाध्यक्ष शहर बृज भूषण पाराशर, शिक्षा प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष अनिल भारद्वाज, उपाध्यक्ष केशव देव शर्मा, मदन मोहन लवानिया आदि उपस्थित रहे।
