Headlines

UP : कैराना की पटाखा फैक्ट्री में धमाका, 4 लोगों की मौत, कई घायल

पटाखा फैक्ट्री

शामली: यूपी के शामली जिले के कैराना में पटाखा फैक्ट्री में भयंकर विस्फोट होने से चार लोगों की मौके पर मौत हो गई। इस धमाके में एक दर्जन लोग घायल हो गए हैं, जिन्हें अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती करवाया गया। जानकारी के अनुसार, रजवाहे के पास स्थित फैक्ट्री में शाम करीब पौने पांच बजे विस्फोट हुआ। धमाका इतनी तेज था कि वहां मौजूद बड़ी संख्या में लोग इसकी चपेट में आ गए। हादसे के तुरंत बाद पुलिस-प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं। मलबे में दबे लोगों को निकालने का काम किया जा रहा है।

धमाके की आवाज सुनने वाले लोगों ने बताया कि इसकी आवाज इतनी तेज थी कि काफी दूर तक सुनाई दी। इससे पहले पिछले साल भी कांधला में पटाखा फैक्ट्री में बड़ा हादसा हुआ था। वहीं, आसपास कई और धमाके भी पहले हो चुके हैं। कहा जा रहा है कि जहां पर विस्फोट हुआ है, वह अचार की फैक्ट्री थी. ऐसे में आशंका है कि फैक्ट्री में अवैध रूप से पटाखे बनाए जा रहे हों।

patakha factory 1

बताया जा रहा है कि इस फैक्ट्री में कई लोग काम करते थे, लेकिन शुक्रवार होने की वजह से कई लोग काम पर नहीं आए थे। घटना के तुरंत बाद मौके पर डीएम और एसपी भी पहुंच गए हैं। इससे पहले हाल ही में करनाल की एक पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट हो गया था। नगला चौक के पास स्थित एक पटाखा फैक्ट्री में बारूद और कैमिकल मिलाते समय जबरदस्त ब्लास्ट हुआ था। इस दौरान मिक्सिंग यूनिट में काम कर रहा एक कर्मचारी गंभीर रूप से घायल हो गया था। बारूद में हुआ विस्फोट इतना जोरदार था कि पैकिंग यूनिट की छत पूरी तरह से ध्वस्त हो गई। घायल कर्मचारी को इलाज के लिए कल्पना चावला मेडिकल कॉलेज में भर्ती करवाया गया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *