जयपुर। जयपुर में आज कोविड स्वास्थ्य सहायक भर्ती में अभ्यर्थियों को नियुक्ति के लिए बुलाया गया तो सीएमएचओ कार्यालय में सैकड़ों की संख्या में अभ्यर्थी एकत्रित हो गए। उनमे से कई अभ्यर्थियों को नियुक्ति फॉर्म भरवा कर नियुक्ति प्रक्रिया जारी भी कर दी, लेकिन उसके बाद अचानक ही नियुक्ति प्रक्रिया को रोक दिया गया और अभ्यर्थियों को वहां से निकाल दिया गया कि वापस से पदस्थापन सूची जारी की जाएगी।
इस पर अभ्यार्थियों ने जबरदस्त आक्रोश प्रदर्शन किया। राजस्थान संविदा नर्सेज एसोसिएशन के अध्यक्ष गिरीश शर्मा ने कहा कि बेरोजगार कर्मियों के साथ यह बर्ताव बिल्कुल गलत है। अगर अभ्यर्थियों को शीघ्र नियुक्ति प्रदान नहीं की गई तो सीएमएचओ कार्यालय का घेराव करेंगे।
