Headlines

नींद की झपकी आने से कार ट्रक में घुसी, चालक की मौके पर ही हुई मौत

lunkarsar bikaner accident

लूणकरणसर: बीकानेर के लूणकरणसर में शुक्रवार सुबह तड़के सड़क हादसे में एक की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य घायल हो गए। यह हादसा एक कार और ट्रक के बीच हुआ। चालक को नींद की झपकी आने से कार आगे चल रहे ट्रक के अंदर जा घुसी। जिससे कार चालक की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि तीन घायलों में से दो को पीबीएम अस्पताल रैफर किया गया।

नेशनल हाइवे पर हरियासर गांव के पास शुक्रवार सुबह पंजाब से आ रही एक कार आगे चल रहे ट्रक में घुस गई। कार चालक गुरविन्दर सिंह (35) की मौके पर ही मौत हो गई। तीन अन्य घायल हो गए। जिन्हें पहले लूणकरनसर अस्पताल ले जाया गया, जहां से दो को पीबीएम अस्पताल के ट्रोमा सेंटर में रैफर कर दिया गया है। घायलों में जसासिंह (38), मुक्तयार राम (40) और मलकीत सिंह (32) शामिल है। मृतक सहित चार लोग पंजाब के जलालाबाद के रहने वाले हैं। बीकानेर अपने निजी काम से आ रहे थे।

घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। घायलों की हालत सही बताई जा रही है जबकि मृतक चालक का शव लूणकरनसर में ही रखा गया है, जहां उसका पोस्टमार्टम करवाया जायेगा।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *