Headlines

राजस्थान बेरोजगार महासंघ के अध्यक्ष आंदोलन करने से पहले ही गिरफ्तार

जयपुर : राजस्थान में REET और पुलिस सब इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा में हुई धांधली के खिलाफ प्रदेशभर के बेरोजगार आज जयपुर में महापड़ाव डालने वाले थे। इससे पहले ही पुलिस ने राजस्थान बेरोजगार एकीकृत महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष उपेन यादव को नजरबंद कर दिया था। इसके बाद बेरोजगारों का नेतृत्व कर रहे उपेन यादव को गिरफ्तार कर लिया गया।

राजस्थान बेरोजगार एकीकृत महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष उपेन यादव ने बताया कि सब-इंस्पेक्टर परीक्षा के बाद अब REET में भी पेपर लीक प्रकरण सामने आया है। सरकार इस पूरे मामले को लपेटने में लग गयी है। हकीकत में इस पूरे प्रकरण में काफी लोग अब भी पुलिस की पकड़ से बाहर है। ऐसे में जब तक गहलोत सरकार इस पूरे प्रकरण की स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप से जांच नहीं कराती है। हमारा आंदोलन जारी रहेगा। उपेन ने कहा की भले ही सरकार मुझे गिरफ्तार ही क्यों न कर ले बेरोजगारों का आंदोलन जारी रहेगा। जेल से आने के बाद फिर से बेरोजगारों के हक की लड़ाई लडूंगा।

राजस्थान बेरोजगार महासंघ के अध्यक्ष आंदोलन करने से पहले ही गिरफ्तार

अब तक 20 के खिलाफ हो चुकी है कार्रवाई
REET पेपर लीक मामले में सरकार ने एक्शन शुरू कर दिया है। सरकार ने अब तक 1 RAS, 2 RPS और सवाई माधोपुर के जिला शिक्षा अधिकारी (DEO) सहित 20 अधिकारियों-कर्मचारियों को सस्पेंड कर दिया गया है। इसमें 3 कांस्टेबल भी शामिल हैं। जिन्हें जांच में दोषी पाए जाने पर इन्हें बर्खास्त किया जाएगा।

वहीं, RAS और RPS के खिलाफ विभागीय जांच शुरू हो गई। REET में इन सबकी भूमिका शक के दायरे में पाई गई। ऐसे में प्रदेश में पहला ऐसा मामला है, जब नकल या पेपर लीक जैसे मामले में RAS और RPS पर कार्रवाई हुई है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *