Headlines

REET में हुई धांधली के मुख्य आरोपी के साथ शिक्षा मंत्री डोटासरा की फोटो वायरल, नेता प्रतिपक्ष बोले – अब तो इस्तीफा दे शिक्षामंत्री

जयपुर : राजस्थान के इतिहास में हुई अब तक की सबसे बड़ी परीक्षा REET को लेकर विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। गुरुवार को REET के दौरान हुई धांधली के मुख्य आरोपी बत्ती लाल मीणा की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। जिसमें बत्तीलाल शिक्षा मंत्री गोविंद सिंह डोटासरा और कांग्रेसी नेताओं के साथ नजर आ रहा है। इसके बाद अब भारतीय जनता पार्टी और ABVP ने REET में हुई धांधली के लिए शिक्षा मंत्री गोविंद सिंह डोटासरा को जिम्मेदार ठहराते हुए इस्तीफे की मांग की है।

शिक्षा मंत्री पर हो कार्रवाई

नेता प्रतिपक्ष गुलाबचंद कटारिया ने कहा कि REET में हुई धांधली का मुख्य आरोपी बत्ती लाल कांग्रेसी कार्यकर्ता है। जिसके शिक्षा मंत्री से घनिष्ठ संबंध है। कटारिया ने कहा कि इससे पहले राजस्थान प्रशासनिक सेवा और अन्य भर्ती परीक्षाओं में भी इस तरह की धांधली हुई है। जिसका सीधा कनेक्शन शिक्षा मंत्री गोविंद सिंह डोटासरा से था। ऐसे में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को अब शिक्षा मंत्री से इस्तीफ़ा ले लेना चाहिए।

REET
यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष के साथ बत्तीलाल।
फिर से हो भर्ती परीक्षा

ABVP के प्रदेश मंत्री हुशियार मीणा ने कहा कि प्रदेश के लाखों युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया गया है। सिर्फ REET ही नहीं बल्कि राजस्थान में होने वाली हर भर्ती परीक्षा का पेपर कांग्रेस के नेता ही लीक करते हैं। ऐसे में प्रदेश के शिक्षा मंत्री से जल्द से जल्द इस्तीफा लेकर फिर से प्रदेश में नए सिरे से REET समेत SI भर्ती परीक्षा करवाई जानी चाहिए। तभी लाखों अभ्यर्थियों को न्याय मिल सकेगा।

अब तक 20 गिरफ्तार

इस मामले में इतने खुलासे होने के बाद भी राजस्थान सरकार मान रही है कि पेपर सफल रहा है लेकिन बेरोजगार युवा और अन्य विपक्षी दल पेपर की पारदर्शिता पर सवाल उठा रहे हैं। बता दें कि सरकार ने अब तक 1 RAS, 2 RPS और सवाई माधोपुर के जिला शिक्षा अधिकारी (DEO) सहित 20 अधिकारियों-कर्मचारियों को सस्पेंड कर दिया गया है। इसमें 3 कांस्टेबल भी शामिल हैं। जिन्हें जांच में दोषी पाए जाने पर इन्हें बर्खास्त किया जाएगा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *