Headlines

तेज रफ्तार कार पर लटका कांस्टेबल, शराब के नशे में थे कार सवार 4 युवक

जयपुर : जयपुर में सोमवार रात को नाकाबंदी कर रहे पुलिस के जवानों पर नशे में धुत युवकों ने कार चढ़ा दी। घटना गवर्नमेंट हॉस्टल के पास हुई। युवकों को पुलिस के जवानों ने रोकने का प्रयास किया था, लेकिन तेज स्पीड में कार को ले गए। एक कांस्टेबल कार के बोनट पर ही लटका रहा। हादसे में घायल हुए कांस्टेबल को एसएमएस अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

दरअसल, गवर्नमेंट हॉस्टल के पास पुलिसकर्मी नाकाबंदी कर रहे थे। तभी तेज रफ्तार में एक कार आई। कार को पुलिसकर्मियों ने रोकने का इशारा किया। चालक ने स्पीड बढ़ा दी। कार में चार युवक बैठे हुए थे। कांस्टेबल दिनेश ने कार के आगे आकर उसे रोकने का प्रयास किया। लेकिन कार को युवकों ने नहीं रोका। वे बेरीकेड को टक्कर मारते हुए कांस्टेबल पर कार चढ़ाने लगे। दिनेश कार के बोनट पर लटका रहा। करीब 150 मीटर तक दिनेश को बोनट पर घसीटते हुए कार को ले गए।

बोनट पर ही लटका रहा युवक

कांस्टेबल बोनट पर ही लटका रहा। युवकों काे कार रोकने के लिए बोला। चारों युवक शराब के नशे में थे। गाड़ी डिवाइडर से टकरा कर रूक गई। बेरीकेड़ से टकराने पर कार भी पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। रात को गश्त कर रहे पुलिस के अन्य अधिकारी भी वहां पर आ पहुंचे। वहां से गुजर रहे वाहन चालक भी रुक गए। उन्होंने घायल हुए दिनेश को तुरंत अस्पताल पहुंचाया। उसके पैरों में काफी चोटें आई। पुलिस ने शराब के नशे में कार चलाकर आमजन के जीवन को खतरे में डालने पर चालान कर दिया। कार को जब्त कर लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *