जोधपुर : जैसलमेर से जोधपुर की तरफ आ रही स्कॉर्पियो गाड़ी का टायर फटने की वजह से हुए सडक हादसे में दो महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई, वही इस हादसे में 3 लोग घायल हो गए। सभी को जोधपुर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। घटना में गाडी के परखच्चे उड गये।
पुलिस के अनुसार घटना गुरुवार देर रात की बताई जा रही है, जहां गाड़ी जैसलमेर से जोधपुर की तरफ आ रही थी कि फलसुंड के पास गाड़ी का टायर अचानक फट गया और गाड़ी पलट गई। हादसे मे 2 महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई और इसके अतिरिक्त सड़क हादसे में 2 महिलाएं और एक पुरुष गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस के अनुसार दोनों मृतक महिलाएं जैसलमेर की ही रहने वालीं थीं। मौका ए वारदात पर पहुंची बालेसर थाना पुलिस ने पड़ताल कर बताया कि हादसा टायर फटने की वजह से हुआ। फिलहाल पुलिस ने मृतक महिलाओं के शवों को मोर्चरी में रखवा दिया है।
