Headlines

विप्र फॉउंडेशन महिला प्रकोष्ठ मुम्बई का मेघ मल्हार उत्सव

विप्र फॉउंडेशन महिला प्रकोष्ठ मुम्बई का मेघ मल्हार उत्सव

मुंबई। विप्र फॉउंडेशन महिला प्रकोष्ठ मुम्बई की ओर से मेघ मल्हार का आकर्षक आयोजन किया गया । बारिश के बावजूद बड़ी तादाद में महिलाएं पहुंची। मुंबई प्रकोष्ठ की अध्यक्षा मंगला पुरोहित, उपाध्यक्ष उमा पारीक, महामंत्री अनिमा जोशी, मंत्री अनुषा कौशिक, कोषाध्यक्ष उर्मिला पारीक आदि की टीम ने कार्यक्रम को सफल बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ी। विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया जिसमें मल्हार नृत्य एवम संगीतमय सुन्दर प्रस्तुतियों के साथ राधा कृष्ण की मनमोहक छवि की मनमोहक नृत्यात्मक प्रस्तुति प्रमुख आकर्षण रही।

विप्र फॉउंडेशन महिला प्रकोष्ठ मुम्बई का मेघ मल्हार उत्सव

अनामिका शर्मा, मोनीका जोशी, अनिमा जोशी, खूशबु श्रीमाली, शालीनीशर्मा, आशी एवम माही पारीक, इन्द्रकलां शर्मा, अनुषा कौशिक, वनिता शर्मा , योगिता, आदि ने सुन्दर प्रस्तुति दी। ऋतु शर्मा के गीत संगीत ने कार्यक्रम मे समा बांध दिया और अध्यक्ष मंगला पुरोहित ने मंच संचालन किया। डॉ खुशबू श्रीमाली जो कि SNDT यूनिवर्सिटी में लेक्चरर हैं, उन्हें शिक्षक दिवस की पूर्वसंध्या पर “गुरु श्री” सम्मान से सम्मानित किया गया।

विप्र फॉउंडेशन महिला प्रकोष्ठ मुम्बई का मेघ मल्हार उत्सव

अतिथि विशेष में विप्र फाउण्डेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष महावीर शर्मा, संगठन महामंत्री डॉ सीए सुनील शर्मा, महाराष्ट्र प्रदेश अध्यक्ष सीए रामावतार शर्मा, मुंबई अध्यक्ष सीए मनोज शर्मा, राकेश जोशी एवम हीरालाल शर्मा थे जिनका सत्कार विप्र फाउण्डेशन महिला प्रकोष्ठ मुंबई की कार्यकारिणी द्वारा किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *