Headlines

अलवर में मुथूट फाइनेंस के यहां डाका पर सायरन ने कर दिया गड़बड़झाला

अलवर में मुथूट फाइनेंस के यहां डाका, पर सायरन ने कर दिया गड़बड़झाला

अलवर : मुथूट फाइनेंस कंपनी में सुबह हथियारों से लैस डकैत घुस गए। उन्होंने पिस्तौल की नोक पर 5 कर्मचारी और गार्ड को बंधक बना लिया। मुथूट कंपनी में जनता का 9 करोड़ रुपए का सोना रखा हुआ था। इस बीच, एक कर्मचारी ने समझदारी दिखाते हुए खुद को केबिन में बंद कर लिया और सायरन बजा दिया। सायरन की आवाज गूंजते ही डकैत वहां से फरार हो गए। जाते-जाते उन्होंने गार्ड और दो कर्मचारियों पर हमला कर दिया। तीनों घायल हो गए। यह पूरी घटना वहां की सीसीटीवी में कैद हो गई। सूचना मिलते ही अलवर पुलिस के SP विकास सांगवान पहुंचे और मौका पर पूछताछ शुरू कर दी गई।

बाइक से डकैती करने पहुंचे थे चोर

स्टेशन रोड स्थित मुथूट फाइनेंस कंपनी के कार्यालय में सुबह करीब 10 बजे ऑफिस खुलते ही बाइक से आए 2 डकैत आधार कार्ड दिखाकर अंदर प्रवेश कर गए। रजिस्टर में एंट्री भी की। अंदर घुसते ही उन्होंने पिस्तौल दिखाते हुए सभी को बंधक बना लिया। तभी पीछे से दूसरी बाइक से 3 और डकैत पहुंच गए। डकैतों के अंदर आने और हथियारों से मारपीट करने के दौरान कर्मचारी घबरा गए थे। डकैत हर हाल में लॉकर की चाबी चाहते थे। तभी एक कर्मचारी ने सायरन बजा दिया। सायरन बंद नहीं होने से वे घबरा गए। जाते-जाते हथियार के बट से गार्ड और स्टाफ के सिर पर वार कर दिया। इसके बाद फरार हो गए।

अलवर में मुथूट फाइनेंस के यहां डाका, पर सायरन ने कर दिया गड़बड़झाला
घायल कर्मचारी और घायल गार्ड सीताराम।

कर्मचारी ने बताया कि आते ही गन कनपटी पर लगा दी। ऑफिस में गार्ड सहित पांच अन्य कर्मचारी भी मौजूद थे। ऑफिस खुला ही था। इस इस समय कोई ग्राहक भी नहीं आया था। अंदर कर्मचारी राज सिंह, रामवीर व मोनिका सहित स्टाफ के 5 लोग थे। ऑफिस में कैश कितना था, इसकी जांच पुलिस कर रही है।

अलवर एसपी कर रहे हैं मामले की जांच

इस मामले की जांच SP विकास सांगवान कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि अभी सीसीटीवी खंगाले जा रहे हैं। पूछताछ में सामने आया है कि 5 बदमाश आए थे। कुछ के पास हथियार थे। फुटेज भी सामने आए हैं। जल्दी ही इस मामले के आरोपियों को पकड़ा जायेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *