Headlines

ACB ने 15 हजार रुपए की रिश्वत लेते घूसखोर पटवारी को पकड़ा

ACB ने 15 हजार रुपए की रिश्वत लेते घूसखोर पटवारी रामचंद्र सैनी को पकड़ा
कोटपूतली में ACB ने 15 हजार रुपए की रिश्वत लेते घूसखोर पटवारी रामचंद्र सैनी को पकड़ा

जयपुर : भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) की टीम ने जयपुर जिले के कोटपूतली में एक पटवारी को 15 हजार रुपए की रिश्वत लेते शुक्रवार को रंगे हाथ गिरफ्तार किया। रिश्वत एक व्यक्ति से नामांतरण खोलने की एवज में मांगी गई थी। डीजी बीएल सोनी ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी रामचंद्र सैनी कोटपूतली तहसील में देवता हल्का पटवार क्षेत्र का पटवारी था।

बता दे कि, ACB अलवर के पास स्थानीय निवासी ने शिकायत दर्ज करवाई थी कि देवरा गांव कोटपूतली में उसकी पैतृक जमीन है। इसका नामांतरण खोलने के लिए आवेदन किया था। लेकिन, पटवारी काम करने की एवज में 15 हजार रुपए की रिश्वत मांग रहा है। ACB ने शिकायत का सत्यापन करने के बाद शुक्रवार को ट्रेप रच आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया।

ACB के कहे अनुसार शिकायतकर्ता रिश्वत लेकर पटवारी के दफ्तर पहुंच गया। जहा आरोपी ने रकम लेकर जेब में रख ली। तभी ईशारा मिलने पर पुलिस इंस्पेक्टर प्रेमचंद और टीम ने पटवारी रामचंद्र को ट्रेप कर रिश्वत की रकम बरामद कर ली। यह कार्रवाई एसीबी अलवर (प्रथम) के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विजय सिंह के नेतृत्व में की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *